Toxic: 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' हुआ रिलीज, कियारा और यश के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Toxic First Song Tabaahi: साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' कुछ ही देर पहले कई भाषाओं में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में कियारा आडवाणी और यश की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है।
विस्तार
निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'तबाही' आज रिलीज कर दिया है। इस गाने में कियारा आडवाणी और यश की सिजलिंग केमेस्ट्री नजर आ रही है।
कई भाषाओं में रिलीज हुआ गाना
'टॉक्सिक' का गाना 'तबाही' हिंदी सहित, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है। 'तबाही' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसे राज शेखर ने लिखा है। इसका संगीत विशाल, बिटुपोन बोरुआ, कंदर्पा कलिता और त्रिहंगकु लहकर ने मिलकर तैयार किया है। इस गाने को यश और कियारा आडवाणी के ऊपर फिल्माया गया है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
तमाम रिलीज डेट बदलने के बाद 'टॉक्सिक' को 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म में कियारा और यश के अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: बायोपिक 'दादा' के पहले पोस्टर रिलीज पर सौरव गांगुली ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- 'राजकुमार राव मैदान पर मेरा...'