फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic Advance Booking Collection Yash Film Surpasses Dhurandhar 2 Animal And Jawan In Advance Booking

Toxic: एडवांस बुकिंग में यश की ‘टॉक्सिक’ का जलवा, 'धुरंधर' और 'जवान' को पीछे छोड़ कमाए इतने करोड़

Sun, 23 Aug 2026 11:56 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

Toxic Advance Booking Collection: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Toxic Advance Booking Collection Yash Film Surpasses Dhurandhar 2 Animal And Jawan In Advance Booking
टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही लोगों ने तेजी से टिकट बुक करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

48 घंटे में कमाए करोड़ों रुपये 
रविवार सुबह तक बुक माय शो पर ‘टॉक्सिक’ हर घंटे करीब 10 हजार टिकट बेच रही थी। रिलीज से चार दिन पहले यह एक बड़ी संख्या है। फिल्म ने सिर्फ 48 घंटे में एडवांस बुकिंग से 18 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

विज्ञापन

रविवार सुबह तक फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 4.7 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए थे। इसमें सिर्फ ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन से करीब 10 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के हिंदी डब वर्जन को भी इंडस्ट्री की उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। रविवार सुबह 8 बजे तक हिंदी वर्जन ने सिर्फ पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 8 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली थी।

Toxic Advance Booking Collection Yash Film Surpasses Dhurandhar 2 Animal And Jawan In Advance Booking
टॉक्सिक - फोटो : instagram

इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे 
फिल्म ने एडवांस बुकिंग की रफ्तार में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें ये फिल्में शामिल हैं- 

  • शाहरुख खान की ‘जवान’ (1.5 लाख टिकट)
  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (1.3 लाख टिकट)
  • रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (55 हजार टिकट) 
  • सिर्फ ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन की बात करें तो इसने पहले 24 घंटे में 60 हजार टिकट बेच दिए। यानी हिंदी वर्जन ने भी ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है।

Toxic Advance Booking Collection Yash Film Surpasses Dhurandhar 2 Animal And Jawan In Advance Booking
टॉक्सिक के कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Irumudi Box Office Collection Day 2: रवि तेजा की फिल्म ने दूसरे दिन दिखाई रफ्तार, 2 दिन में कमाए करोड़ों रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed