फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic actor Yash share photos with wife Radhika Pandit and kids wishes Happy New Year

'टॉक्सिक' स्टार यश ने शेयर की पत्नी और बच्चों संग तस्वीर, फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं; लिखा- 'हमारी ओर...'

Thu, 01 Jan 2026 06:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 01 Jan 2026 06:33 PM IST
सार

Toxic actor Yash: आज नए साल के अवसर पर कन्नड़ एक्टर यश ने भी अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने फैंस के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Toxic actor Yash share photos with wife Radhika Pandit and kids wishes Happy New Year
एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म से पहले कियारा आडवाणी और फिर नयनतारा का नया पोस्टर सामने आया। यश ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी और बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है और साथ ही फैंस को नए साल की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ एक खास नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

यश का पोस्ट
यश ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी रिद्धिमा पंडित और दोनों बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर विदेश के वेकेशन के दौरान की लग रही है। इस तस्वीर में चारों एक साथ बेहद खुश लग रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit)


विज्ञापन
विज्ञापन

यश ने फैंस को दी नए साल की बधाई
एक्टर यश ने अपने परिवार के साथ प्यारी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'हम सब बहुत सारी शुभकामनाओं के साथ 2026 में प्रवेश कर रहे हैं। हमारी तरफ से आपके परिवार को यह साल ढेर सारे प्यार और खुशियों से भरा हो। नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

विज्ञापन

यश का परिवार
'केजीएफ' अभिनेता यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने दिसंबर 2016 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं- बेटी आयरा और बेटा अथर्व। राधिका पंडित शादी से पहले एक सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं, जिन्होंने टीवी शो और कन्नड़ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने यश के साथ भी फिल्मों में अभिनय किया है।

यश का वर्कफ्रंट
यश जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगे। यह एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इस फिल्म को गीतू मोहनदास और यश ने लिखा है। इसे गीतू मोहनदास निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी हैं। इनके अलावा इस फिल्म में तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, टोविनो थॉमस और सुदेव नायर जैसे कलाकारों के होने की भी बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें: प्रभास की 'स्पिरिट' के पोस्टर ने जीता सेलेब्स का दिल, कटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी ने किया पसंद..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed