नेचुरल स्टार नानी ने नए साल में फैंस को दिया खास तोहफा, 'द पैराडाइज' का नया पोस्टर किया जारी
The Paradise: नए साल के अवसर पर फिल्म निर्माताओं ने नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का एक नया पोस्टर जारी किया है। जिसे देखकर फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है।
विस्तार
साउथ अभिनेता नानी फिल्म 'द पैराडाइज' में जदल की भूमिका में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी कर नानी के फैंस को खुश कर दिया है। इस नए पोस्टर में नानी का एक शक्तिशाली और खतरनाक अवतार देखने को मिल रहा है।
क्या है पोस्टर में खास
आज नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' से उनका एक नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें नानी लाल रंग के चश्मे, भारी धातु की जंजीरें और काला पहनावा पहने हुए हैं। यह सभी पोस्टर में दिखाई दे रहा हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म का कोई एक्शन सीन है, क्योंकि नानी के पीछे कई लोग जमीन पर गिरे हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
'द पैराडाइज' का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। 'द पैराडाइज' में नेचुरल स्टार नानी मुख्य भूमिका में हैं। 'दशहरा' फेम श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एसएलवी सिनेमाज बैनर के तहत सुधाकर चेरुकुरी निर्मित कर रहे हैं। 'द पैराडाइज' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। नानी, मोहन बाबू और संपोर्नेश बाबू के पहले जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर को शानदार प्रतिक्रिया मिली। यह फिल्म 26 मार्च, 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर घटती जा रही है 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कमाई, जानें कार्तिक की फिल्म का कलेक्शन