{"_id":"654482a04632f0aaba0ce69e","slug":"thalapathy-vijay-leo-actor-visits-fan-club-member-bussy-anand-who-was-hospitalised-in-chennai-know-in-detail-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thalapathy Vijay: विजय के फैन-क्लब के सदस्य बुस्सी आनंद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल मिलने पहुंचे अभिनेता","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Thalapathy Vijay: विजय के फैन-क्लब के सदस्य बुस्सी आनंद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल मिलने पहुंचे अभिनेता
Fri, 03 Nov 2023 11:21 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:21 AM IST
सार
इवेंट के कुछ दिनों बात ही विजय मक्कल इयक्कम (वीएमआई) के राज्य महासचिव, बुस्सी आनंद की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में दलपति विजय, बुस्सी आनंद से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
दलपति विजय
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के सितारे पर फैंस जान छिड़कते हैं। अपने पसंदीदा स्टार्स के लिए प्रशंसक कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन ऐसे बहुत कम सितारे होते हैं, जो अपने फैंस के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे कई स्टार्स हैं और इनमें दलपति विजय का नाम भी शुमार है। अक्सर अपने फैंस के लिए खड़े रहने वाले विजय, हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक फैन क्लब के मेंबर को अस्पताल में देखने के लिए गए।
विज्ञापन
बुस्सी आनंद से मिलने पहुंचे विजय
इन दिनों 'लियो' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे दलपति विजय और उनकी टीम ने फिल्म की सक्सेस मीट चेन्नई में आयोजित की थी। इस सक्सेस पार्टी में विजय और लोकेश कनगराज ने फिल्म से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया। इसके बाद इवेंट के कुछ दिनों बात ही विजय मक्कल इयक्कम (वीएमआई) के राज्य महासचिव, बुस्सी आनंद की तबीयत बिगड़ गई। बुस्सी आनंद को बेचैनी की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में दलपति विजय, बुस्सी आनंद से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
Urfi Javed: बोल्ड कपड़े पहनने को लेकर गिरफ्तार हुईं उर्फी जावेद! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
कौन हैं बुस्सी आनंद?
'लियो' की सक्सेस मीट के कुछ दिनों बाद, बुस्सी आनंद को ज्यादा थकान के कारण चेन्नई के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उनके स्वास्थ्य के बारे में सुनकर, विजय अस्पताल गए और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बता दें, बुस्सी आनंद विजय के भरोसेमंद सहयोगी हैं, जो उनके फैन क्लब वीएमआई पर काम कर रहे हैं और पूरे तमिलनाडु में उनके लिए मीटिंग्स आयोजित करते हैं।
Chiyaan Vikram: तमिलनाडु में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहीं तेलुगु फिल्में? चियान विक्रम ने बताया क्या है सच
इन फिल्मों में नजर आएंगे विजय
हाल ही में 'लियो' में नजर आए विजय की यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। भारत में फिल्म का कलेक्शन 317.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसके बाद विजय को 'दलपति 68' में काम करते हुए देखा जाएगा। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इनके अलावा खबरें हैं कि विजय जल्द ही राजनीति में कदम रखने वाले हैं।
Aarya Season 3 Review: बच्चों के लिए शेरनी ने फिर निकाले पंजे, सुष्मिता को इला अरुण और इंद्रनील से मिली चुनौती