फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Telugu Superstar Nagarjuna Akkineni meets Telangana CM Revanth Reddy road Details here

Nagarjuna: तेलंगाना के मुख्यमंत्री से नागार्जुन ने की मुलाकात, पत्नी अमाला के साथ पहुंचे सीएम आवास

Sat, 30 Dec 2023 01:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Dec 2023 01:27 PM IST
सार

अभिनेता नागार्जुन अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास पर पहुंचे। मुलाकात के दौरान अभिनेता और उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

विज्ञापन
Telugu Superstar Nagarjuna Akkineni meets Telangana CM Revanth Reddy road Details here
सीएम रेवंत रेड्डी के साथ नागार्जुन व उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। साउथ से लेकर नॉर्थ तक, बड़ी संख्या में उनके फैंस मौजूद हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच हाल ही में अभिनेता को तेलंगाना के मुख्यमंत्री आवास पर देखा गया। सीएम रेवंत रेड्डी से उन्होंने अपनी पत्नी अमाला अक्किनेनी के साथ मुलाकात की।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor: फैन के साथ गले मिलते दिखे एनिमल स्टार रणबीर कपूर, एक्टर का क्यूट एक्सप्रेशन हुआ वायरल

विज्ञापन

नागार्जुन ने रेवंत रेड्डी से की मुलाकात

30 दिसंबर को अभिनेता नागार्जुन अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास पर पहुंचे। मुलाकात के दौरान अभिनेता और उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटोज में सभी के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। तस्वीरों में नागार्जुन ने बेज पैंट के साथ काली शर्ट में दिख रहे हैं, जबकि अमला अक्किनेनी नीली रेशम की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Mahabharat: अधर में अटका मेगासीरीज ‘महाभारत’ का भविष्य, डिज्नी इंडिया और जियो सिनेमा के विलय का पहला असर

इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'ना सामी रंगा' में नजर आएंगे, जो उनकी 99वीं फिल्म होगी। संक्रांति 2024 में यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। यह एक एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन विजय बिन्नी ने किया है। इसका संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार और ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी की ओर से तैयार किया गया है,जबकि संवाद प्रसन्न कुमार बेजवाड़ा ने लिखे हैं। फिल्म की अन्य स्टारकास्ट की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Bigg Boss 17: बेहोश होने के आयशा खान को ले जाना पड़ा अस्पताल, डॉक्टर ने दी यह सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed