फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tanisha kuppanda Kannada Actress files police complaint against YouTuber asked her whether she do bold films

Tanisha Kuppanda: यूट्यूबर ने इंटरव्यू में पूछा अश्लील फिल्मों से जुड़ा सवाल, एक्ट्रेस तनीषा ने दर्ज कराई FIR

Tue, 04 Apr 2023 10:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 04 Apr 2023 10:33 PM IST
सार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री तनीषा कुप्पंडा ने एक साक्षात्कार में कथित रूप से आपत्तिजनक सवाल पूछने के लिए यूट्यूबर सुशान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Tanisha kuppanda Kannada Actress files police complaint against YouTuber asked her whether she do bold films
तनीषा कुप्पंडा - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सिनेमा जहां एक तरफ अपनी फिल्मों की अपार सफलता को लेकर चर्चा में बना हुआ है, वहीं आज दक्षिण इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन सब हैरान रह गए हैं। दरअसल, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री तनीषा कुप्पंडा ने एक यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराकर सबको हैरान कर दिया है। शिकायत के अनुसार अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में कथित रूप से आपत्तिजनक सवाल पूछने के लिए यूट्यूबर सुशान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

अभिनेत्री से पूछा अश्लील सवाल
अभिनेत्री ने मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे एक इंटरव्यू में यूट्यूबर ने पूछा कि, 'क्या वह अश्लील फिल्मों में अभिनय करेंगी।' पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने यूट्यूबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अभिनेत्री के मुताबिक, बोलने की आजादी का मतलब यह नहीं कि इंटरव्यू लेने वाले को इस तरह के सवाल पूछने का लाइसेंस मिल गया।
विज्ञापन


वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले इस घटना के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सुशान के सवाल का जवाब देते हुए, तनीषा ने कहा था कि, 'मैं ब्लू फिल्म स्टार नहीं हूं और आपको ऐसा सवाल क्यों पूछना चाहिए?' उन्होंने यूट्यूबर की जमकर क्लास भी लगाई थी और यहां तक कह दिया था कि उसको सामान्य ज्ञान की कमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोलीं अभिनेत्री
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में अभिनेत्री तनिषा ने कहा, 'मैंने बहुत संघर्ष और ईमानदारी से अपना करियर बनाया है। मैंने वर्षों तक छोटे-छोटे रोल्स निभाए। यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और यह सब जानते हैं। ऐसे में मुझसे इस तरह के भद्दे सवाल करने का हक किसी के पास नहीं है। यूट्यूबर सुशान के घटिया सवालों ने मेरी बनी बनाई इमेज को ठेस पहुंचाने का काम किया है।'
Salman Khan: मुकेश अंबानी की पार्टी में बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान, ट्रोल्स बोले- पैसे का चक्कर बाबू भैया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed