फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil director made Lavanya Tripathi uncomfortable filed case when she said no

निर्देशक के साथ असहज थीं लावण्या त्रिपाठी, फिल्म को न कहने के बाद करने लगा ये हरकत; इस तरह खुद को संभाला

Sun, 15 Mar 2026 06:08 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 15 Mar 2026 06:08 PM IST
सार

Lavanya Tripathi: अभिनेत्री लावण्या ने बताया है कि जब उन्होंने एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया, तो उनके साथ निर्देशक ने क्या किया?

विज्ञापन
Tamil director made Lavanya Tripathi uncomfortable filed case when she said no
लावण्या त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsmelavanya

विस्तार

एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी ने हाल ही में 'ओपन हाउस विद फैन्स' सेशन में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने फैन्स के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने खुलकर बताया कि कैसे एक तमिल डायरेक्टर ने उन्हें एक बार असहज महसूस कराया था। बाद में फिल्म ठुकराने पर उनके खिलाफ केस भी कर दिया था। 
विज्ञापन


निर्देशक ने किया केस
लावण्या से एक फैन ने पूछा कि क्या उनकी जिंदगी में कभी ऐसे पल आए हैं, जब उन्होंने घर पर जी-भरकर रोया हो, और फिर भी अगले दिन ऐसे बर्ताव किया हो, जैसे कुछ हुआ ही न हो। फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा 'एक अकेली महिला होने के नाते और बिना किसी पारिवारिक पृष्ठभूमि के, कभी-कभी आपकी मदद करने वाला कोई नहीं होता। इसलिए, आप सोचते हैं, ठीक है, मैं क्या कर सकती हूं? एक समय था, जब मुझे एक तमिल फिल्म करनी थी। मुझे लगा कि निर्देशक के साथ कुछ ठीक नहीं है। हो सकता है मैं गलत हूं, लेकिन मुझे बस सहज महसूस नहीं हुआ और मैंने मना कर दिया। उसके बाद, उन्होंने मुझ पर एक तरह से केस कर दिया। मेरे बारे में अखबारों में गलत लेख छपवाने लगे।'
विज्ञापन

Tamil director made Lavanya Tripathi uncomfortable filed case when she said no
लावण्या त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsmelavanya
रोने से मिली हिम्मत
अभिनेत्री ने बताया 'उस दबाव की वजह से, एक दिन मैं बस घर आई और बस रो रही थी। मैं इतनी जल्दी रोती नहीं हूं। रोने के बाद, मैं उठी, अपने लिए चाय बनाई और चिल किया।' लावण्या ने जब यह बात बताई तब फैंस उनके लिए तालियां बजा रहे थे। इस बारे में मैंने अब तक किसी को नहीं बताया है, ना ही किसी से मदद मांगी है।

'जवान' में काम करने के लिए क्यों राजी हुए विजय सेतुपति? शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

Tamil director made Lavanya Tripathi uncomfortable filed case when she said no
लावण्या त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsmelavanya
लावण्या ने बुरी स्थिति का सामना किया
उन्होंने यह भी बताया कि यह घटना लगभग एक दशक पहले हुई थी। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस स्थिति का सामना कैसे किया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने बस 'नहीं' कह दिया, क्योंकि मैं उस व्यक्ति के साथ काम करने में सहज महसूस नहीं कर रही थी। उसके बाद भी उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया।'

लावण्या का वर्कफ्रंट
लावण्या ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में 'अंदाला राक्षसी' से की। उन्हें आखिरी बार तमिल फिल्म 'थानल' में देखा गया था। वह जल्द ही फिल्म 'साथी लीलावती' का हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed