फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Director Bharathiraja Passes Away At The Age Of 85 In Chennai

Bharathiraja: तमिल निर्देशक भारतीराजा का निधन, लंबी बीमारी के बाद 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 10 Jun 2026 08:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Jun 2026 08:45 AM IST
सार

Tamil Director Bharathiraja Passes Away: निर्देशक भारतीराजा के निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 85 साल की उम्र में इस दिग्गज निर्देशक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार थे। 

विज्ञापन
Tamil Director Bharathiraja Passes Away At The Age Of 85 In Chennai
निर्देशक भारतीराजा का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने निर्देशक भारतीराजा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। काउंसिल ने शोक संदेश में लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्यों में से एक मशहूर डायरेक्टर भारतीराजा का बुधवार सुबह निधन हो गया।’ 

विज्ञापन


लंबे वक्त से बीमार थे निर्देशक भारतीराजा 
तमिल फिल्मों के चर्चित निर्देशक भारतीराजा का बुधवार को चेन्नई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 85 साल के थे। उनके अंतिम संस्कार को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

साल 2024 में निर्देशक के बेटे मनोज की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। इसके बाद से भारतीराजा की तबीयत खराब रहने लगी थी। वह अपने 48 वर्षीय बेटे के निधन के बाद बहुत टूट चुके थे। इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे थे। पिछले साल दिसंबर में भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने जताया शोक 
निर्देशक भारतीराजा के निधन पर अभिनेत्री और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर ने भी दुख जाया है। भारतीराजा के निधन पर शोक जताते हुए एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए खुशबू सुंदर ने लिखा, 'यह जानकर बहुत दुख हुआ कि हमारे सबसे चहेते और सम्मानित डायरेक्टर भारतीराजा अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी फिल्में हमेशा से मिसाल रही हैं और आगे भी फिल्म मेकिंग की पाठशाला बनी रहेंगी। उन्होंने सिनेमा के हर चाहने वाले के लिए एक बड़ी विरासत छोड़ी है। वे हमेशा कहते थे कि मुझे दो चोटियों वाले लुक में एक फिल्म करनी चाहिए। यह सपना अब अधूरा ही रह जाएगा। आपकी बहुत याद आएगी, सर।'  
 

 

इन फिल्मों से मशहूर हुए थे निर्देशक भारतीराजा
भारतीराजा ने साल 1977 में ‘16 वयाथिनिले’ नाम की फिल्म के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्होंने 40 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। चार दशकों से अधिक समय तक उन्हें 'इयाकुनार इम्मयम' के नाम से जाना जाता रहा। एक निर्देशक के रूप में उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में ‘किझाके पोगम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवाथिल्लई’, ‘काधल ओवियाम’ और ‘मुधल मारियाथाई’ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed