{"_id":"669cab97590ed81ab607cb29","slug":"tamil-actor-vishal-requests-prime-minister-narendra-modi-to-look-into-gst-matter-in-tamil-nadu-details-inside-2024-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vishal: इस बार के बजट से अभिनेता विशाल को हैं बहुत उम्मीदें, जीएसटी को लेकर पीएम मोदी से किया अनुरोध","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vishal: इस बार के बजट से अभिनेता विशाल को हैं बहुत उम्मीदें, जीएसटी को लेकर पीएम मोदी से किया अनुरोध
Sun, 21 Jul 2024 12:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:04 PM IST
सार
तमिल अभिनेता विशाल इस साल के केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तमिलनाडु में जीएसटी के मुद्दे पर गौर करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विशाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvishalofficial
विस्तार
तमिल अभिनेता विशाल ने केंद्रीय बजट 2024 को लेकर अपनी उम्मीदें साझा की हैं । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तमिलनाडु में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मुद्दे पर ध्यान देने का भी आग्रह किया है। अभिनेता ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "मैं पीएम से तमिलनाडु में जीएसटी पर गौर करने का अनुरोध करता हूं, क्योंकि तमिलनाडु दोहरा कराधान एकत्र करने वाला एकमात्र राज्य है।"
Game Changer Vishwambhara: राम चरण-चिरंजीवी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, 'गेम चेंजर'-'विश्वंभरा' पर आया अपडेट
विशाल ने किया पीएम मोदी से अनुरोध
उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा, "मुझे आप पर विश्वास था, जब आपने एक कर, एक राष्ट्र' की बात की, लेकिन यह केवल तमिलनाडु में ही क्यों हो रहा है? कोई भी इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहा है? यह वास्तव में फिल्म उद्योग को प्रभावित कर रहा है। आठ प्रतिशत अधिक स्थानीय निकाय कर का भुगतान करना सभी निर्माताओं के लिए एक बड़े बोझ जैसा है।"
विज्ञापन
इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं रहा यह साल
उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही है। यह वर्ष फिल्म उद्योग के लिए सबसे खराब वर्षों में से एक है। यह दर्द बाहर नहीं नजर आ रहा है कि क्योंकि वे (निर्माता) इसे अपने तक ही सीमित रखते हैं और अपने नुकसान के बारे में नहीं बोलते हैं। कृपया सभी को सामान्य जीवन जीने का मौका दें। हम लग्जरी लाइफ की मांग नहीं कर रहे हैं। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और यह सत्र 12 अगस्त को समाप्त हो सकता है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे विशाल
वर्क फ्रंट की बात करें तो विशाल को बड़े पर्दे पर आखिरी बार रत्नम में देखा गया था। अपनी इस 34वीं फिल्म में वह दमदार एक्शन करते नजर आए थे। वहीं, उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही माधा गज राज और संघमित्रा नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।Prabhas: प्रभास के साथ पर्दे पर रोमांस करेंगी यह पाकिस्तानी अभिनेत्री! हनु राघवपुडी की फिल्म में मिला मौका