फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Suriya film Vaadivaasal aiming for release during this time directed by Vetrimaaran

Suriya: 'रेट्रो' के बाद 'वादीवासल' पर काम शुरू करेंगे सूर्या, जानिए कब होगी रिलीज

Thu, 17 Apr 2025 04:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 17 Apr 2025 04:06 PM IST
सार

Vaadivaasal Movie: साउथ अभिनेता सूर्या की फिल्म 'वादीवासल' की शूटिंग और इसकी रिलीज को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिससे सुनने के बाद सूर्या के प्रशंसक थोड़े निराश जरूर हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Suriya film Vaadivaasal aiming for release during this time directed by Vetrimaaran
सूर्या की फिल्म 'वादीवासल' पर आया बड़ा अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेट्रो' 1 मई को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म के अलावा साउथ अभिनेता सूर्या के पास निर्देशक वेत्रिमारन की फिल्म 'वादीवासल' भी है, जिसे लेकर नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

 

कब रिलीज होगी 'वादीवासल'
123 डॉट कॉम के अनुसार, अभी तक सूर्या की फिल्म 'वादीवासल' की शूटिंग शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन इस फिल्म के निर्देशक वेत्रिमारन ने फिल्म के एनिमेट्रॉनिक्स पर ज्यादा ध्यान देने के साथ ही इसके प्री-प्रोडक्शन पर भी काफी समय दे दिया है, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हो गई है। निर्माता कलैपुली एस. थानू के अनुसार, वह वादीवासल को 2026 की गर्मियों के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। यह फिल्म मई या फिर जून 2026 में रिलीज हो सकती है। 'वादीवासल' तमिलनाडु के सबसे मशहूर पारंपरिक खेल जल्लीकट्टू पर आधारित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगी वादीवासल की शूटिंग
सूर्या की फिल्म 'वादीवासल' की शूटिंग इस साल शुरू होने की पूरी उम्मीद है। निर्माताओं ने फिल्म के कलाकारों की कॉल शीट तैयार कर ली है। इस फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। 
 
विज्ञापन

फिल्म रेट्रो
कार्तिक सुब्बाराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल भाषा फिल्म है 'रेट्रो'। इस फिल्म को स्टोन बेंच क्रिएशन्स और 2डी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया जा रहा है। इस फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आएगी। यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें:
Siddharth: सिद्धार्थ के जन्मदिन पर अदिति राव हैदरी ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, लिखा- मेरे पर्सनल यूनिकॉर्न...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed