फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Suriya 46 is Filming commences for emotional family drama film directed by venky atluri produced by naga vamsi

Suriya: 'सूर्या 46' की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म में दिखेगा भरपूर फैमिली ड्रामा

Wed, 11 Jun 2025 04:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 11 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

Suriya 46 Shooting Starts: फिल्म 'रेट्रो' के बाद अब सूर्या अपनी आगामी फिल्म 'सूर्या 46' में नजर आएंगे। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी, जिसका एक पोस्टर फिल्म मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
 

विज्ञापन
Suriya 46 is Filming commences for emotional family drama film directed by venky atluri produced by naga vamsi
सूर्या 46 - फोटो : एक्स - SitharaEnts

विस्तार

साउथ स्टार सूर्या की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म का अस्थाई नाम 'सूर्या 46' है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद फिल्म मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग के बारे में भी अहम जानकारी शेयर की है।
विज्ञापन

सूर्या 46 की शूटिंग हुई शुरू
सूर्या ने हाल ही में तेलुगु निर्देशक वेंकी एटलुरी के साथ एक नई फिल्म साइन की है, जिनकी पिछली फिल्म लकी बस्कर हिट रही थी। इस फिल्म को हैदराबाद में एक पूजा समारोह के साथ शुरू किया गया। अब निर्माताओं ने बताया है कि हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सूर्या और फिल्म के बाकी मुख्य कलाकार सेट पर काम शुरू कर चुके हैं और पहला शेड्यूल कुछ दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म मेकर्स का पोस्ट
आज फिल्म 'Suriya 46' के मेकर्स ने एक्स पर इस फिल्म को लेकर अहम जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'जश्न, भावना और मनोरंजन की ओर पहला कदम #Suriya46 की शूटिंग शुरू!'
विज्ञापन

फिल्म सूर्या 46
फिल्म सूर्या 46 में एक्टर सूर्या के अलावा प्रेमालु फेम ममिता बैजू इस भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा में अहम किरदार निभाएंगी। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बन रही है और इसका निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने शुरू की 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग, निर्माताओं ने वीडियो किया जारी..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed