Suriya 45: 'सूर्या 45' का मुहूर्त शॉट पूरा, 19 साल बाद पर्दे पर साथ दिखेंगे अभिनेता और तृषा कृष्णन
'सूर्या 45' का मुहूर्त शॉट पूरा हो गया है। अभिनेता ने आरजे बालाजी और फिल्म की टीम के साथ पोलाची में श्री मसानिअम्मन मंदिर में पूजा की। आइए इसके शूटिंग शेड्यूल पर गौर फरमा लेते हैं-
विस्तार
साउथ सुपरस्टार सूर्या की 45वीं फिल्म अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। इसका अस्थायी शीर्षक 'सूर्या 45' है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं क्योंकि सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म 'कंगुवा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त रही है। 'सूर्या 45' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। अभिनेता को तमिलनाडु के पोलाची में श्री मसानिअम्मन मंदिर में निर्देशक आरजे बालाजी के साथ आगामी फिल्म के लिए पूजा समारोह में भाग लेते देखा गया। एकादशी के शुभ अवसर पर, सूर्या और आरजे बालाजी के साथ उनकी टीम समारोह के लिए प्रसिद्ध मंदिर में एकत्रित हुई। भगवान के आशीर्वाद के साथ फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया गया। आइए इसके शूटिंग शेड्यूल पर गौर फरमा लेते हैं-
कल शुरू होगी 'सूर्या 45' की शूटिंग
'सूर्या 45' की शूटिंग का पहला शेड्यूल 28 नवंबर, 2024 को कोयंबटूर में होगा। 'सूर्या 45' लगभग दो दशकों के बाद सूर्या और तृषा कृष्णन को स्क्रीन पर साथ ला रही है। दोनों को आखिरी बार 2005 की फिल्म 'आरू' में एक साथ देखा गया था। यह फिल्म सूर्या और आरजे बालाजी के बीच पहले सहयोग का प्रतीक है। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के लिए एआर रहमान को संगीतकार के रूप में चुना गया है।
Suriya45 pooja completed..!
#Suriya44 2025 First half #Suriya45 2025's 2nd half..!विज्ञापन विज्ञापन
double treat awaiting for us ❤️🔥@Suriya_offl pic.twitter.com/0qkKsEeLhq — ஆத்ரேயாடா 💥™ (@Athreyada_offcl) November 27, 2024
'सूर्या 44' पर भी चल रहा काम
सूर्या अगली बार कार्तिक सुब्बाराज की एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका अस्थायी नाम 'सूर्या 44' है। सूर्या के साथ, फिल्म में पूजा हेगड़े, जयराम, जोजू जॉर्ज, करुणाकरण, नासर और प्रकाश राज जैसे अन्य कलाकार हैं। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है। शूटिंग पूरी होने और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरों पर होने के साथ, निर्माता इसे 2025 की गर्मियों में रिलीज की योजना बना रहे हैं।
#suriya45
— —͟͟͞͞★𝙲ʜᴀɴᴅʀᴜ (@Nanthasuriya24) November 27, 2024
Trisha Poojai today at Maasani Amman temple, Pollachi💥 pic.twitter.com/qz6OkE6UBd
पर्दे पर पस्त हुई 'कंगुवा'
'सूर्या 44' और 'सूर्या 45' के अलावा अभिनेता की पाइपलाइन में वेत्री मारन की 'वादीवासल' और लोकेश कनगराज की रोलेक्स स्टैंडअलोन फिल्म भी है। इस तरह अभिनेता की आगामी लाइन-अप आशाजनक लगती है। वहीं, सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म 'कंगुवा' सिनेमाघरों में चल रही है, जिसे ज्यादातर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। दरअसल, फिल्म को उनके जोरदार बैकग्राउंड म्यूजिक के कारण नकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। समीक्षाओं का असर बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई है।
'पुष्पा 2' के रन टाइम को लेकर हो रही है चर्चा, जानिए कितनी हो सकती है फिल्म की लंबाई