फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Subi Suresh Death Popular Malyalam actress tv host dies at the age of 41 in kochi

Subi Suresh: मशहूर टीवी होस्ट सुबी सुरेश का निधन, मलायलम एक्ट्रेस ने 41 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 22 Feb 2023 12:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 22 Feb 2023 12:54 PM IST
सार

अपनी चुलबुली भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली सुबी सुरेश लोगों के बीच काफी पॉपुलर थीं। अभिनेत्री का आज 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

विज्ञापन
Subi Suresh Death Popular Malyalam actress tv host dies at the age of 41 in kochi
सुबी सुरेश - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट सुबी सुरेश का बुधवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेत्री के निधन की पुष्टि उनके परिवार द्वारा की गई है। कथित तौर पर सुबी कुछ समय से लीवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। सुबी ने 41 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन

Sumbul Touqeer: OTT की दुनिया में होने जा रही 'इमली' की एंट्री, 'डियर इश्क' से इस प्लेटफॉर्म पर मचाएंगी धमाल
विज्ञापन

सुबी सुरेश अपनी चुलबुली भूमिकाओं और डायलॉग डिलीवरी के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध थीं। अभिनेत्री ने छोटे से लेकर  बड़े पर्दे तक अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों की प्रशंसा प्राप्त की। सुबी के फैंस लाखों की संख्या में हैं, जो इस समय अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के जाने के बाद सदमे में हैं। वर्षों पहले 'कोचीन कलाभवन मंडली' में एक मिमिक्री कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए सुबी ने धीरे-धीरे मंच पर और टेलीविजन पर अपनी जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: हाउसहेल्प के बयान बदलते ही अभिनेता के भाई की नवाज को खरी-खरी, कहा- कितनों को खरीदोगे

बहुत कम समय में सुबी लोगों के बीच पॉपुलर हो गई थीं। अभिनेत्री अलग-अलग टेलीविजन चैनलों द्वारा आयोजित लाइव स्टेज शोज का एक अटूट हिस्सा बन गई थीं। 'सिनेमाला' शो में सुबी ने अलग-अलग अंदाज में धमाल मचा कर दर्शकों का दिल बखूबी जीता था। टीवी होस्ट होने के साथ-साथ सुबी ने फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री ने अपने छोटे से करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया था।
Jeh Ali Khan: जेह के बर्थडे पर मस्ती भरे अंदाज में पार्टी करते नजर आए सैफ-करीना, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

सुबी के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। अभिनेता-एंकर के आकस्मिक निधन पर इंडस्ट्री के कलाकारों से लेकर फैंस तक सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी अभिनेत्री की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने रियलिटी शो और हास्य कार्यक्रमों के माध्यम से मलयाली लोगों के दिलों में जगह बनाई।
Sidharth Kiara: न मंगलसूत्र...न ही सिंदूर..एयरपोर्ट पर बेहद सिंपल लुक में नजर आईं कियारा, जमकर हुईं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed