फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   south actor siddharth film miss you to release on 29 november 2024 makers unveil new posters Ashika Ranganath

Miss You: सिद्धार्थ की 'मिस यू' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर भी किया जारी

Thu, 07 Nov 2024 09:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 07 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

सिद्धार्थ आखिरी बार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आए थे। वहीं, अभिनेता सिद्धार्थ अब 'मिस यू' फिल्म में अभिनय करेंगे। निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया। 

विज्ञापन
south actor siddharth film miss you to release on 29 november 2024 makers unveil new posters Ashika Ranganath
मिस यू - फोटो : एक्स: @RedGiantMovies_

विस्तार

साउथ अभिनेता सिद्धार्थ इन दिनों 'मिस यू' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई थी, जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया था। वहीं, इस फिल्म के निर्माताओं ने अब इसकी रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है। साथ ही उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सिद्धार्थ आखिरी बार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आए थे। वहीं, अभिनेता सिद्धार्थ अब 'मिस यू' फिल्म में अभिनय करेंगे। निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर घोषणा की कि फिल्म 29 नवंबर को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन राजशेखर ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
फिल्म के तकनीकी दल में घिबरन शामिल हैं, जो संगीत देंगे और केजी वेंकटेश कैमरा संभालेंगे। दिनेश पोनराज ने फिल्म का संपादन किया है, जबकि संवाद अशोक आर ने लिखे हैं। 7 माइल्स पर सेकंड मिस यू को वित्तपोषित कर रहा है। फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा, आशिका रंगनाथ, करुणाकरण, बाला सरवनन, लोल्लू सभा मारन और अन्य कलाकार भी हैं। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मिस यू को एक हल्का-फुल्का ड्रामा बताया जा रहा है। फिल्म के बारे में और जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

विज्ञापन

सिद्धार्थ की आगामी फिल्में
सिद्धार्थ 'द टेस्ट' का भी हिस्सा हैं, जिसमें नयनतारा, आर माधवन और मीरा जैस्मीन भी हैं। इसका निर्देशन निर्माता से फिल्म निर्माता बने शशिकांत ने किया है। रिलीज की तारीख की घोषणा अभी बाकी है। सिद्धार्थ के पास निर्देशक श्री गणेश के साथ एक फिल्म भी है, जो अभी निर्माणाधीन है। अभिनेता सरथकुमार, देवयानी, चैत्र जे अचार और मीठा रघुनाथ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed