फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South actor Mahesh Babu emotional birthday tribute to his Amma says Miss you more than words fans reaction

Mahesh Babu: महेश बाबू ने अपनी अम्मा की जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, लिखा- शब्दों से ज्यादा आपकी याद...

Sun, 20 Apr 2025 03:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 20 Apr 2025 03:11 PM IST
सार

Mahesh Babu Tribute His Amma: महेश बाबू ने अपनी मां की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। महेश ने सोशल मीडिया पर अपनी अम्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
South actor Mahesh Babu emotional birthday tribute to his Amma says Miss you more than words fans reaction
महेश बाबू ने अपनी अम्मा की जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

विस्तार

महेश बाबू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म SSMB29 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं आज महेश बाबू ने अपनी अम्मा यानी मां की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।
विज्ञापन

 

महेशा बाबू का इंस्टाग्राम पोस्ट
महेश बाबू ने अपनी मां इंदिरा देवी के जयंती पर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट और पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां के साथ मुस्कुराते दिखे। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे अम्मा... आपकी याद शब्दों से ज्यादा आती है..." इस पोस्ट से प्रशंसक भावुक हो गए। एक फैन ने लिखा, "मां के बिना घर अधूरा," एक और फैन ने लिखा, "उनकी मां के साथ उनकी मुस्कान बहुत प्यारी थी।" 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

नम्रता ने भी किया पोस्ट
महेश की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी महेश की मां इंदिरा देवी को याद करते हुए उनकी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की और लिखा, "आज और हमेशा आपकी आत्मा का जश्न मनाती हूं।" इंदिरा देवी, जो टॉलीवुड अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां थीं, का 28 सितंबर 2022 को 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
विज्ञापन

महेश बाबू का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही अपनी फिल्म SSMB29 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। यह फिल्म एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। पहले इसे दो भागों में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे एक ही फिल्म के रूप में: रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग 2026 तक चलेगी और फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है। महेश बाबू की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन के भी होने की खबर है, लेकिन पूरी कास्ट की पुष्टि होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें:
Ujjwal Nikam Biopic: आमिर खान नहीं, अब यह अभिनेता निभाएगा उज्ज्वल निकम की भूमिका, दिनेश लेकर आ रहे हैं बायोपिक..


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed