Skanda Trailer: जबरदस्त एक्शन से भरपूर 'स्कंदा' का ट्रेलर रिलीज, राम पोथिनेनी का अंदाज देख फैन्स दीवाने हुए
साउथ के सुपरस्टा राम पोथिनेनी की आगामी फिल्म स्कंदा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शक मूवी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुष्पा, KGF-2, कांतारा और RRR जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद साउथ सिनेमा एक और बड़ी फिल्म के साथ तैयार है. साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्कंदा' का जबसे अनाउंसमेंट हुआ है, फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 'स्कंदा' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर ने आते ही तहलका मचा दिया है।
राम पोथिनेनी स्टारर फिल्म 'स्कंदा' का हिंदी ट्रेलर 27 अगस्त 2023 को रिलीज हुआ। दो मिनट के इस ट्रेलर में भरपूर एक्शन है। इसने फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा दिया है। ट्रेलर की शुरुआत राम के स्वैग और दबंग डायलॉग से होती है। फिर हीरोइन के साथ राम की रोमांटिक नोक-झोंक की झलक देखने को मिलती है।
'स्कंदा' के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ होश उड़ाने लाइक डायलॉग्स भी हैं। साउथ की इस एक्शन फिल्म में दमदार डायलॉग्स की कोई कमी नहीं है। लड़ाई के अलावा मूवी में फैमिली लव को भी तवज्जो दी गई है। ट्रेलर के आखिर में राम पोथिनेनी ने अपने अलग अवतार में दिख रहे हैं। कुछ समय पहले स्कंदा का टीजर भी आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।
'स्कंदा' के अलावा जल्द ही राम अपनी आगामी फिल्म 'आईस्मार्ट' के सीक्वल 'डबल आई स्मार्ट' में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 'गदर 2', 'ओएमजी 2', 'जेलर' और 'ड्रीम गर्ल 2' की जबरदस्त हिट के बाद अब इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस मूवी की रिलीज से पहले शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' भी पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। ऐसे में इसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है।