फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sivakarthikeyan and sai pallavi film Amaran shooting wrap up makers boosted enthusiasm by sharing video

Amaran: शिवकार्तिकेयन-साई पल्लवी के फैंस को तोहफा, निर्माताओं ने वीडियो साझा कर दिया 'अमरन' पर बड़ा अपडेट

Sat, 25 May 2024 09:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 25 May 2024 09:43 PM IST
सार

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म 'अमरन' अपनी रिलीज के लिए तैयार है। इसी बीच निर्मताओं ने वीडियो साझा कर शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। 

विज्ञापन
Sivakarthikeyan and sai pallavi film Amaran shooting wrap up makers boosted enthusiasm by sharing video
अमरन - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म 'अमरन' अपनी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, साई पल्लवी पहली बार अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रही हैं। इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। साथ ही इसके टीजर ने भी फिल्म के लिए फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। अब निर्माताओं ने शिवकार्तिकेयन का एक वीडियो शॉट साझा कर जानकारी दी है कि फिल्म का का निर्माण पूरा हो गया है।

विज्ञापन

'अमरन' की शूटिंग पूरी  

निर्माताओं के जरिए साझा किए गए वीडियो में शिवकार्तिकेयन एक सैनिक की पोशाक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ निर्देशक और स्टंट जोड़ी अनाब्रिव भी हैं। इसे 'द बैटल फ्रेम' नाम दिया गया है। आगामी बायोपिक एक्शन फिल्म 'अमरन' शिव अरूर और राहुल सिंह द्वारा लिखित पुस्तक 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस' का रूपांतरण है। कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है जिसमें शहीद सैनिक मेजर मुकुंद वरदराजन का जीवन शामिल है।

विज्ञापन


Anil Kapoor: अनुपम खेर को इंडस्ट्री में 40 साल पूरे, 'सारांश' की सालगिरह पर अनिल कपूर ने लिखा दोस्त के लिए पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


'अमरन' की स्टारकास्ट

शिवकार्तिकेयन की मुख्य भूमिका के साथ, साई पल्लवी को उनकी पत्नी इंदु रेबेका वर्गीस की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। इसके अलावा, फिल्म में भुवन अरोड़ा, राहुल बोस, लल्लू, श्रीकुमार, प्रेमलु फेम श्याम मोहन और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिनेता की 21वीं फिल्म है, जिसमें महान अभिनेता कमल हासन, राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले इस परियोजना के सह-निर्माता हैं। 

Pahlaj Nihalani: सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष का शर्मिला टैगोर पर कटाक्ष, 'ओमकारा' के सेंसर पर उठाया सवाल!

'अमरन' का निर्माण, रिलीज डेट

'अमरन' फिल्म की शूटिंग मई 2023 में शुरू हुई, जिसमें एसके को भूमिका के लिए कठोर बदलाव से गुजरना पड़ा। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। छायांकन सीएच साई द्वारा किया गया है और संपादन आर कलैवानन ने किया है। 'अमरन' की रिलीज डेट से अभी पर्दा उठना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed