फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Siddharth shares romantic post on wife Aditi Rao Hydari birthday calls her his whole life

Siddharth: 'मेरी पूरी जिंदगी...,' अदिति राव हैदरी के नाम पति सिद्धार्थ का प्यार भरा पैगाम

Tue, 29 Oct 2024 09:47 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 29 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

अदिति राव हैदरी ने बीते दिन अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर पति सिद्धार्थ ने दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की। 
 

विज्ञापन
Siddharth shares romantic post on wife Aditi Rao Hydari birthday calls her his whole life
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी शोबिज की दुनिया के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों नवविवाहित हैं और पूरी तरह प्यार में हैं। अदिति ने बीते दिन 28 अक्तूबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। वहीं, इस खास अवसर पर सिद्धार्थ ने अपनी बेटर हाफ के लिए दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की। अभिनेता की पोस्ट पर प्रशंसक दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। 
विज्ञापन

अदिति के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए सिद्धार्थ 

अभिनेता सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अदिति के जन्मदिन पर उनकी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर अदिति की थी जिसमें वह साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, साथ में छोटी सी बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। दूसरी सिद्धार्थ की एक प्यारी सी तस्वीर थी जिसमें वह उन्हें अपनी बाहों में पकड़े हुए थे, उनकी आंखें बंद थीं और अदिति कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही थीं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Siddharth (@worldofsiddharth)

विज्ञापन
विज्ञापन

अदिति को बताया अपनी पूरी जिंदगी

सिद्धार्थ ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन दिया, 'मेरी पूरी जिंदगी। जन्मदिन मुबारक हो, मैं तुमसे प्यार करता हूं।' अदिति और सिद्धार्थ 16 सितंबर को एक बेहद अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। अभिनेत्री अदिति ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री मंत्रमुग्ध करने वाली थी। 

फिल्मी है अदिति-सिद्धार्थ की प्रेम कहानी

दोनों की मुलाकात 2021 की फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी। हालांकि, अजय भूपति द्वारा निर्देशित यह एक्शन-रोमांस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन फिल्म ने अदिति और सिद्धार्थ के रोमांस का मार्ग प्रशस्त किया। कथित तौर पर, शूटिंग के दौरान सेट पर उन्हें प्यार हो गया और सितंबर 2024 में शादी करने से पहले उन्होंने तीन साल तक डेट किया।
 

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने छुए चिरंजीवी की मां के पैर, वीडियो वायरल, प्रशंसकों को पसंद आया बिग बी....

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed