फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu talks about time she hit all time low with failed marriage to Naga Chaitanya health issue

Samantha: 'जिंदगी के निचले स्तर पर चली गई हूं', नागा चैतन्य संग तलाक और अपनी बीमारी पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 09 Nov 2023 10:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 09 Nov 2023 10:41 AM IST
सार

सामंथा ने कहा कि असफल शादी, ऑटो-इम्यून स्थिति और फ्लॉप फिल्में अपने लिए उन्हें ट्रिपल झटके की तरह महसूस हुईं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu talks about time she hit all time low with failed marriage to Naga Chaitanya health issue
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

विस्तार

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अभिनेता नागा चैतन्य से अपने तलाक के बारे में हाल ही में बात की। 2021 में अभिनेत्री की शादी नागा चैतन्य से टूट गई। तेलुगु सितारों का तलाक 2021 में सबसे ज्यादा चर्चित विषयों में से एक था। इस साल की शुरुआत में नागा चैतन्य ने पुष्टि की थी कि उनका तलाक पिछले साल हुआ था। हालांकि, अब तक सामंथा और चैतन्य ने अलगाव के पीछे के कारणों के बारे में चुप्पी साध रखी है। अब सामंथा ने कहा कि असफल शादी, ऑटो-इम्यून स्थिति (मायोसाइटिस) और फ्लॉप फिल्में अपने लिए उन्हें ट्रिपल झटके की तरह महसूस हुईं।

विज्ञापन

SAG-AFTRA: 118 दिन बाद खत्म हुई हॉलीवुड अभिनेताओं की हड़ताल, एसएजी-एएफटीआरए ने स्टूडियो संग किया अस्थाई समझौता

विज्ञापन

सामंथा को मिले एक के बाद एक झटके
हाल ही में दिए इंटरव्यू में सामंथा से ने इस बारे में बात की कि जिंदगी के उतार चढ़ाव में किस तरह उनके फैंस इसका हिस्सा बन गए। उन्होंने कहा, “जब मैं एक असफल शादी के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी और मेरा स्वास्थ्य और काम प्रभावित हो रहा था तो यह एक तिहरी मार की तरह था। उस दौरान मैंने उन अभिनेताओं के बारे में पढ़ा, जो स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरे और वापसी की या ट्रोलिंग या चिंता का सामना किया। उनकी कहानियां पढ़ने से मुझे मदद मिली। इससे मुझे यह जानने की ताकत मिली कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो मैं भी ऐसा कर सकती हूं।''
Salman Khan: स्टारकिड होने का दबाव महसूस करती हैं अलीजेह, बोलीं- पैपराजी से रूबरू होना सबसे मुश्किल

परेशानी से लड़ना जानती हैं अभिनेत्री
सामंथा ने आगे कहा, "यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि इस देश में एक पसंदीदा सितारा होना एक अविश्वसनीय उपहार है, इसलिए इसके लिए जिम्मेदार बनें, ईमानदार और वास्तविक बनें और अपनी कहानी बताएं। यह हमेशा इस बारे में नहीं होता है कि किसी के पास कितने सुपर हिट और ब्लॉकबस्टर हैं, कितने पुरस्कार जीते गए हैं, परफेक्ट बॉडी है या सबसे खूबसूरत ड्रेस हैं। यह दर्द है, कठिनाइयां, परेशानियां हैं। मुझे इसकी परवाह नहीं है कि मेरी कमियां इतनी सार्वजनिक हो गई हैं। मैं वास्तव में उनसे काफी सशक्त हूं। मैं जानती हूं कि मेरे पास जो कुछ भी है, मैं उससे लड़ने जा रही हूं और मुझे उम्मीद है कि जो लोग इसी तरह की स्थिति में हैं, उनके पास भी लड़ते रहने की ताकत होगी।"
Tiger 3: जूनियर टाइगर के किरदार पर अभी से सबकी नजर, हिंदी सिनेमा में दिख रहा इन नए बाल कलाकारों का दबदबा

विज्ञापन

अभिनय से ब्रेक पर हैं समांथा
वहीं बात करें सामंथा की फिल्मों के बारे में तो आखिरी बार वह विजय देवरकोंडा के साथ खुशी फिल्म में नजर आई थीं। वहीं उससे पहले वह पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म शाकुंतलम में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सामंथा फिलहाल अभिनय से ब्रेक पर हैं। वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही हैं और दुनिया के विभिन्न हिस्सों की यात्रा कर रही हैं।
Wednesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी '12वीं फेल' और 'लियो' का धमाका बरकरार, जानें कैसा रहा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed