{"_id":"662fe52afe608498660be7b0","slug":"samantha-ruth-prabhu-shared-her-birthday-celebration-photo-on-social-media-deets-inside-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samantha: सामंथा ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Samantha: सामंथा ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
Mon, 29 Apr 2024 11:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:55 PM IST
सार
सामंथा ने हाल ही में अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया था। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे की तस्वीर साझा की है। फोटो में वे केक के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने बीते दिन यानी 28 अप्रैल अपना जन्मदिन मनाया। सोमवार (29 अप्रैल) को उन्होंने इस खास दिन की झलक फैंस के साथ साझा की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने जन्मदिन की एक तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही, उन्होंने लोगों की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया है।
Baalveer Season 4: 'बालवीर' के फैंस के लिए खुशखबरी, सोनी लिव एप पर नए और भव्य में अवतार में दिखेगा शो
सामंथा ने साझा की तस्वीर
उन्होंने जन्मदिन का केक काटते हुए एक रेस्तरां से अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, "सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।" फोटो में सामंथा केक के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके जन्मदिन पर रविवार को, वरुण धवन, राम चरण, विजय देवरकोंडा, तमन्ना भाटिया समेत कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन
बर्थडे पर जारी किया था बंगाराम का पोस्टर
सामंथा ने बर्थडे पर अपनी अगली फिल्म 'बंगाराम' का पहला पोस्टर जारी कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया था। पोस्टर में सामंथा ने साड़ी पहनी हुई उग्र भाव के साथ हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं। इसमें, उनके बगल में एक उबलता हुआ प्रेशर कुकर और एक टेडी बियर भी दिखाया गया है।
सिटाडेल- हनी बनी में आएंगी नजर
इस फिल्म से वे बतौर निर्माता भी अपनी शुरुआत कर रही हैं। बंगाराम के अलावा, सामंथा 'सिटाडेल: हनी बनी' में भी नजर आने वाली हैं। यह रुसो ब्रदर्स की सिटाडेल का एक भारतीय संस्करण है। सीरीज में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन हनी और बनी नाम के किरदार निभाएंगे।
Kanguva: ‘कंगुवा’ में दिखेगी देश की इन जगहों की अद्भुत झलक, दुनिया भर में घूमकर रची गई हजार साल की कहानी