फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu Shared Cryptic post before Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding

Samantha: नागा चैतन्य की शादी से कुछ घंटे पहले सामंथा ने किया ऐसा पोस्ट, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

Wed, 04 Dec 2024 04:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Dec 2024 04:24 PM IST
सार

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच अभिनेता की पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु ने  सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से महिलाओं एक संदेश दिया है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है।
 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Shared Cryptic post before Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding
नागा चैतन्य-सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा ने पूर्व पति नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला की शादी से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में एक छोटी लड़की को कुश्ती के मुकाबले में लड़के को हराते हुए दिखाया गया है। सामंथा ने इस वीडियो में हैशटैग टैग के माध्यम से संदेश दिया कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं।

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य के बाद ट्रोल्स के निशाने पर सामंथा रुथ प्रभु, पुराने फोटो पर फिर मचा बवाल
विज्ञापन

ऐसे हुई थी नागा चैतन्य-शोभिता की पहली मुलाकात

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में होने जा रही है। यह स्टूडियो 1976 में नागा चैतन्य के दादा और और अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव ने स्थापित किया गया था। नागार्जुन ने हाल ही में कहा था कि वह शोभिता के अभिनय से प्रभावित थे और साल 2018 में फिल्म गुडाचारी में उनकी भूमिका को सराहा था। इसके बाद शोभिता को हैदराबाद अपने घर बुलाया गया था, जहां चैतन्य और शोभिता की पहली मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu Shared Cryptic post before Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
शादी में 'पंचा' पहनेंगे दूल्हे राजा

नागा चैतन्य की बात करें तो अपनी शादी में वह पारंपरिक परिधान 'पंचा' पहनेंगे, जो उनके दादा की शैली का प्रतीक है। इस पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें उनकी सादगी और जमीन से जुड़े होने के लिए सराह भी रहे हैं।

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu Shared Cryptic post before Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
शोभिता ने चुनी खास साड़ी

शादी की एक और खास बात यह है कि शोभिता ने अपनी शादी के लिए एक कांजीवरम रेशमी साड़ी चुनी है, जिसमें असली सोने की जरी है। इसके अलावा, उन्होंने सफेद खादी साड़ी भी चुनी है जो पोंडुरु, आंध्र प्रदेश में हाथ से बुनी गई है। शादी की रस्में अन्नपूर्णा स्टूडियोज में आठ घंटे तक चलने वाली हैं।
The Roshans: 'द रोशंस' का पोस्टर हुआ रिलीज, ऋतिक के परिवार की तीन पीढ़ियों का दिखेगा योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed