फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   samantha ruth prabhu dinner date with raj nidimoru in mumbai pics goes viral

Samantha Ruth Prabhu: राज के साथ डिनर डेट पर गईं सामंथा, फोटो क्लिक करने पर पैपराजी से नाराज दिखे निर्देशक

Thu, 31 Jul 2025 10:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 31 Jul 2025 10:42 AM IST
सार

Viral Video: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरु हाल ही में मुंबई के रेस्टोरेंट में एक साथ डिनर डेट पर नजर आए। जिससे उनके रिश्ते की अफवाहें और तेज हो गईं। 

विज्ञापन
samantha ruth prabhu dinner date with raj nidimoru in mumbai pics goes viral
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्देशक राज निदिमोरु को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर देखा गया। दोनों एक साथ एक ही कार में डिनर के लिए रेस्टोरेंट आए थे। लेकिन जब पैपराजी ने दोनों को एक साथ कैमरे में कैद करना चाहा तो राज पैपराजी की इस हरकत से नाराज नजर आए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एक साथ नजर आए राज और सामंथा
मुंबई में डिनर के लिए एक साथ नजर आए सामंथा और राज को देखने के बाद जैसे ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना चाहा, वैसे ही राज के चेहरे के एक्सप्रेशन गुस्से में बदल गए। राज पैपराजी की इस हरकत से नाराज नजर आए। इस दौरान सामंथा ने सफेद-नीली धारीदार स्वेटर पहनी थी और साथ ही वह बिना मेकअप के सिपंल लुक में भी बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि राज हरी जैकेट और काली टोपी में दिखे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FILMYGYAN VIDEOS (@filmygyanvideos)


वायरल वीडियो
अब इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पहले, सामंथा ने सोशल मीडिया पर राज के साथ डेट्रॉयट की तस्वीरें साझा की थीं, जिसने इन दोनों की डेटिंग को लेकर अफवाहों को हवा दी थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज और सामंथा
इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, राज की पूर्व पत्नी श्यामाली डे ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमय पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने "जो बोओगे, वही काटोगे" कहा, जिसे लोग इन अफवाहों से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा और राज ने 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसी वेब सीरीज में साथ काम किया है। अब सामंथा नेटफ्लिक्स की 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों साथ में प्रॉपर्टी भी देख रहे हैं। फिलहाल, न तो सामंथा और न ही राज ने अपने रिश्ते पर कोई स्पष्ट बात कही है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर कीं शानदार तस्वीरें, एक्ट्रेस ने दिया प्यारा जवाब...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed