फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu Breaks Down in Shaakuntalam Trailer Launch Event video went viral on social media

Samatha Ruth Prabhu: शाकुंतलम के ट्रेलर लॉन्च के दौरान छलके सामंथा के आंसू, बोलीं- कुछ भी हो जाए...

Mon, 09 Jan 2023 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 09 Jan 2023 05:58 PM IST
सार

इस इवेंट में जब फिल्म के निर्देशक गुनाशेखर बोल रहे थे तब वह भावुक हो गईं और अपने आंसुओं को छलकने से रोक न सकीं। कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Breaks Down in Shaakuntalam Trailer Launch Event video went viral on social media
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म शाकुंतलम में नजर आने वाली हैं। सामंथा इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सामंथा अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सकीं। इस कार्यक्रम में बोलते हुए, सामंथा ने कहा कि हाल के दिनों के सभी संघर्षों के बीच सिनेमा के लिए उनका प्यार नहीं बदला है। एक्ट्रेस ने कहा कि पूरी हिम्मत जुटाकर उन्होंने इस इवेंट में हिस्सा लिया है। 

विज्ञापन

Pathaan Trailer: ‘पठान’ के ट्रेलर से पहले निकिता ने किया दीपिका का समर्थन, नारंगी बिकिनी में कराया बोल्ड फोटो

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu Breaks Down in Shaakuntalam Trailer Launch Event video went viral on social media
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट के दौरान सामंथा हुईं इमोशनल
इस इवेंट में जब फिल्म के निर्देशक गुनाशेखर बोल रहे थे तब वह भावुक हो गईं और अपने आंसुओं को छलकने से रोक न सकीं। इस कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सामंथा को रोते हुए और अपने आंसू पोछकर मुस्कुराने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। एक यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ''हम आपके साथ हैं।'' वहीं बहुत से यूजर्स उन्हें कमेंट के जरिए हिम्मत दिला रहे हैं।

Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने आगे बढ़ाई जमानत याचिका

Samantha Ruth Prabhu Breaks Down in Shaakuntalam Trailer Launch Event video went viral on social media
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीमारी से पीड़ित हैं सामंथा
समांथा ने इवेंट के दौरान कहा, “चाहे मैं जीवन में कितने भी संघर्ष कर लूं, एक चीज जो नहीं बदलेगी कि वह सिनेमा के प्रति मेरा प्यार है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि शाकुंतलम के साथ यह प्यार कई गुना बढ़ जाएगा।" इस दौरान उन्होंने फिल्म में मौका देने के लिए गुनाशेखर को शुक्रिया भी कहा। बता दें कि पिछले साल नवंबर में, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि वह मायोसाइटिस नामक एक दुर्लभ ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी यह बीमारी फिलहाल इस स्टेज पर नहीं है जिससे उन्हें जान का खतरा हो। शकुंतलम की बात करें तो फिल्म का निर्माण और निर्देशन गुनाशेखर ने किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 17 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। गुनाशेखर के साथ सामंथा की यह पहली फिल्म है। 

Exclusive Interview: ‘गोपी’ की रिकॉर्डिंग से पहले दिलीप कुमार ने रखी ये शर्त, रोहन कपूर ने किया दिलचस्प खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed