Toxic Movie Event: क्या बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी यश की टॉक्सिक? प्री-रिलीज इवेंट में उमड़ी अपार भीड़
Toxic Pre Release Event: रॉकिंग स्टार यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले आज शनिवार को हैदराबाद में भव्य प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया है।
विस्तार
यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। फिलहाल मेकर्स और सितारे प्रमोशन में जुटे हैं। आज हैदराबाद में प्री-रिलीज इवेंट रखा गया है, जहां फिल्म की कास्ट भी पहुंची है।
दमदार अंदाज में हुई यश की एंट्री
प्री-रिलीज इवेंट में एक्टर यश ने दमदार अंदाज में एंट्री ली। उन्हें देखते ही फैंस उनका नाम लेकर चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
हैदराबाद में 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में अपार भीड़ उमड़ी है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस कदर फैंस उमड़े हैं। इनमें से अधिकांश युवा हैं। इस कदर लोगों का प्यार देख क्या उम्मीद की जा सकती है कि यश की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली है?
भव्य इवेंट की भव्य तैयारी
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट आज शनिवार को हैदराबाद के मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जा रहा है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। यश और फिल्म की अन्य स्टारकास्ट के पोस्टर्स और कटआउट्स लगाए गए हैं।
हुमा कुरैशी पहुंचीं
अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी फिल्म 'टॉक्सिक' में अहम भूमिका में नजर आएंगी। आज प्री-रिलीज इवेंट के लिए वे हैदराबाद पहुंच चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत भी प्री-रिलीज इवेंट में शिरकत करने पहुंचीं। वे इस फिल्म में अहम भूमिका अदा करती दिखेंगी।
इवेंट में हुमा का दिलकश अंदाज
फिल्म टॉक्सिक के इवेंट में हुमा कुरैशी ब्लैक कलर की ड्रेस में पहुंचीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।