फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Renukswamy murder case witnesses threatened by actor Darshan aides Police tells Court

Darshan Thoogudeepa: चश्मदीदों की सुरक्षा को दर्शन के साथियों से खतरा, री-एक्सेस होगा आरोपियों के फोन का डेटा?

Sat, 22 Jun 2024 08:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 22 Jun 2024 08:58 PM IST
सार

रेणुकास्वामी हत्याकांड में दर्शन की न्यायिक हिरासत चार जुलाई तक बढ़ा दी गई है। वहीं, अदालत में पेश किए गए रिमांड नोट से कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Renukswamy murder case witnesses threatened by actor Darshan aides Police tells Court
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेणुकास्वामी हत्याकांड में कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में बेंगलुरु कोर्ट ने इन्हें एक और तगड़ा झटका दिया। शनिवार को पवित्रा और दर्शन समेत मामले के अन्य आरोपियों को भी बेंगलुरु की एक अदालत में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दर्शन की न्यायिक हिरासत चार जुलाई तक बढ़ा दी। साथ ही अदालत में पेश किए गए रिमांड नोट से कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हुए। 

विज्ञापन

चश्मदीदों की सुरक्षा को खतरा!

पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किए गए अपने रिमांड नोट में कहा कि कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिन्हें रेणुकास्वामी हत्याकांड के सिलसिले में 16 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। दर्शन समेत तीन अन्य को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने कहा कि वे चश्मदीदों की सुरक्षा के लिए उनके नाम सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड नोट से हुए बड़े खुलासे 

रिमांड नोट में कहा गया है, 'अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में मामले के चश्मदीदों को धमकी देने के लिए आरोपी नंबर दो (दर्शन) के सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा (आरोपी नंबर 1), दर्शन (आरोपी नंबर 2) और मामले में शामिल अन्य आरोपी मामले की जांच में लगातार बाधाएं पैदा कर रहे हैं। अदालत में पुलिस ने सभी आरोपियों पर सबूत मिटाने के प्रयास का आरोप लगाया।

Munjya: 'मुंजा' की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए मराठी फिल्म निर्माता, आदित्य ने जताया ओम राउत का आभार

विज्ञापन

री-एक्सेस होगा आरोपियों के फोन का डेटा?

रेणुकास्वामी के फोन के बारे में पुलिस ने कहा, 'अदालत से अनुरोध है कि मोबाइल फोन में डेटा को री-एक्सेस करने के लिए सेवा प्रदाता से रेणुकास्वामी के सिम कार्ड के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाए, जिसे आरोपी ने नष्ट करने के लिए सुमनहल्ली स्टॉर्मवॉटर ड्रेन में फेंक दिया था। पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि सभी आरोपियों ने वेब एप्लिकेशन के जरिए एक-दूसरे से संपर्क किया और डेटा नष्ट कर दिया।' इसलिए, उन्होंने आरोपी का नया सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी।

GOAT: 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का नया गाना 'चिन्ना चिन्ना कंगल' जारी, विजय के जन्मदिन पर भवतारिणी को श्रद्धांजलि

रेणुकास्वामी हत्याकांड

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई। रेणुकास्वामी का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के निकट एक नाले के पास मिला था। पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अपराध में शामिल कुछ अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Gullak Season 4: सफलता का जश्न मनाने के लिए जुटे ‘गुल्लक सीजन 4’ के कलाकार, लुक्स से पार्टी में लगाए चार चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed