फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ravi Mohan Called Girlfriend Keneeshaa Francis A Gift From God At His Studio Launch Event

Ravi Mohan: पत्नी से अलगाव के बाद रवि मोहन ने गर्लफ्रेंड को भगवान का भेजा तोहफा कहा, भावुक हुईं केनिशा

Tue, 26 Aug 2025 09:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 26 Aug 2025 09:38 PM IST
सार

इन दिनों साउथ के एक अभिनेता रवि मोहन अपनी पर्सनल लाइफ, डिवोर्स को लेकर चर्चा में हैं। पत्नी से तलाक की खबरों के बीच वह अपने स्टूडियो लॉन्च इवेंट में गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस के साथ नजर आए। इवेंट में वह गर्लफ्रेंड की तारीफ करते दिखे, जिससे केनिशा भावुक हो गईं। 

विज्ञापन
Ravi Mohan Called Girlfriend Keneeshaa Francis A Gift From God At His Studio Launch Event
केनिशा और रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम- @keneeshaa1

विस्तार

हाल में साउथ एक्टर रवि मोहन ने चेन्नई में अपने होम बैनर रवि मोहन स्टूडियोज को लॉन्च किया। इस लॉन्च इवेंट पर उनके पैरेंट्स और गर्लफ्रेंड केनिशा भी नजर आईं। केनिशा इस स्टूडियो की को-फाउंडर भी हैं। इवेंट में रवि मोहन अपनी गर्लफ्रेंड को सराहाते नजर आए। 

विज्ञापन

रवि मोहन बोले- केनिशा भगवान का भेजा तोहफा है
रवि मोहन ने इवेंट में फैंस से कहा, ‘यह इवेंट केनिशा के बिना मुमकिन नहीं है। उन्होंने मेरे लिए ही पूरा इवेंट तैयार किया है। मुझे नहीं पता था कि इतने सारे लोग मेरे लिए आए थे। जब इंसान की जिंदगी मुश्किल हो जाती है, तो भगवान किसी भी रूप में कोई सॉल्यूशन भेजता है। मेरे लिए, वह तोहफा केनिशा है। काश हर किसी की जिंदगी में उनका जैसा कोई होता है।’ केनिशा इवेंट में रवि मोहन की ये बातें सुनकर काफी इमोशनल नजर आईं।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Hridayapoorvam Trailer: मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का ट्रेलर रिलीज, 65 की उम्र में मोहब्बत में खोए नजर आए 
विज्ञापन
विज्ञापन

केनिशा ने भी रवि मोहन के टैलेंट का जिक्र किया 
केनिशा ने भी इवेंट में कहा, ‘मैं रवि मोहन स्टूडियोज के साथ काम करके गर्व महसूस कर रही हूं। अम्मा, अप्पा (रवि मोहन के माता-पिता) और मोहन राजा का बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे पास कोई नहीं था, लेकिन रवि ने मुझे बहुत सारे लोग दिए हैं। आप (रवि मोहन) सबसे मुश्किल तूफानों से घिरे हुए थे फिर भी आपने  लोगों की जिंदगी को रोशन किया। अभी भी मेरे फोन में रवि मोहन की लिखी सात कहानियां हैं। वह बहुत ही सिंपल, टैलेंटेड इंसान हैं।’ 


रवि मोहन की पत्नी ने क्रिप्टिक पोस्ट साझा की 
हाल ही में गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस के साथ रवि मोहन तिरुमाला मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ऐसे में रवि मोहन की एक्स वाइफ ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसमें इनके मंदिर दर्शन पर तंज कसा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed