Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   RAPO 22 Bhagyashri Borse look poster revealed Ustaad Ram Pothineni directed by Mahesh Babu P

RAPO 22: राम पोथिनेनी-भाग्यश्री बोरसे के फैंस को नए साल का तोहफा, फिल्म 'रैपो 22' का पोस्टर हुआ जारी

Wed, 01 Jan 2025 12:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 01 Jan 2025 12:13 PM IST
सार

'रैपो 22' राम पोथिनेनी की अगली रोमांचक फिल्म है, जिसका निर्देशन महेश बाबू पी ने किया है, जिसमें राम पोथिनेनी के अपोजिट भाग्यश्री बोरसे मुख्य किरादर में नजर आएंगी। फिल्म से भाग्यश्री का लुक आज कुछ ही देर पहले जारी किया गया है, जिसे लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
RAPO 22 Bhagyashri Borse look poster revealed Ustaad Ram Pothineni directed by Mahesh Babu P
'रैपो 22' - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

विस्तार

राम पोथिनेनी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रैपो 22' का नया पोस्टर आज कुछ ही देर पहले जारी किया जा चुका है, जिसे लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। इस फिल्म को युवा निर्देशक महेश बाबू पी निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन


'रैपो 22' का नया पोस्टर जारी 
माइथ्री मूवी मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म रैपो 22 से भाग्यश्री बोरसे का लुक जारी किया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस नए साल में बहुत सारा प्यार और खुशियां आप सभी की जिंदगी में.... टीम रैपो 22 की ओर से आप सभी को नए साल 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं....'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टर में स्टार्स का लुक
फिल्म 'रैपो 22' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। इस नए साल की पूर्व संध्या को और भी खास बनाने के लिए निर्माताओं ने सागर की प्रेमिका महा लक्ष्मी के रूप में भाग्यश्री बोरसे का पहला लुक जारी कर दिया है। पोस्टर में दोनों की जोड़ी आकर्षक दिख रही है और राम के आकर्षक मेकओवर ने प्रशंसकों को इंप्रेस कर दिया है। राम के प्रशंसकों को उनकी पिछली फिल्मों से अलग दिखने वाली इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि दर्शक महेश बाबू के इस अनोखे विजन को देखने के लिए उत्सुक हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा समर्थित, यह फिल्म पहले से ही चर्चा बटोर चुकी है। 

फिल्म रैपो 22
फिल्म रैपो 22 की 21 नवंबर, 2024 को हैदराबाद में एक छोटी पूजा समारोह के साथ शुरुआत की गई थी। महेश बाबू पी ने आखिरी बार अनुष्का शेट्टी अभिनीत मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी का निर्देशन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता थी। इस नए प्रोजेक्ट को मशहूर मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा पर्याप्त बजट में बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस फिल्म से पहले भाग्यश्री बोरसे साउथ अभिनेता रवि तेजा के साथ 'मिस्टर बच्चन' में नजर आई थीं।
Happy New Year 2025: नए साल में साउथ अभिनेताओं ने दी फैंस को हार्दिक शुभकामनाएं, रजनीकांत-कमल-प्रभुदेवा शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed