{"_id":"677382bc3978f4d8d507dd1f","slug":"ram-charan-kiara-advani-game-changer-has-completed-its-censorship-formalities-certified-u-a-by-censor-board-2024-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Game Changer: राम चरण की गेम चेंजर को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, कियारा की साउथ डेब्यू पर लोगों की निगाहें","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Game Changer: राम चरण की गेम चेंजर को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, कियारा की साउथ डेब्यू पर लोगों की निगाहें
Tue, 31 Dec 2024 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:06 AM IST
सार
फिल्म का ट्रेलर 1 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाला है। यह घोषणा निर्माता दिल राजू ने अमेरिका में आयोजित एक प्री-रिलीज इवेंट के दौरान की, जहां उन्होंने फिल्म के आगामी लॉन्च के बारे में उत्साह साझा किया।
विज्ञापन
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' ने प्रशंसकों को लंबे समय तक इंतजार कराया है। फिल्म निर्माण और रिलीज की तारीखों में कई देरी के बाद, फैंस 10 जनवरी, 2024 को संक्रांति के मौके पर बिग स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी भी मिल गई है। इसके साथ ही फैंस का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर 1 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाला है। यह घोषणा निर्माता दिल राजू ने अमेरिका में आयोजित एक प्री-रिलीज इवेंट के दौरान की, जहां उन्होंने फिल्म के आगामी लॉन्च के बारे में उत्साह साझा किया। ट्रेलर लगभग 2 मिनट और 45 सेकंड लंबा होने की उम्मीद है। दिल राजू ने कहा, ''अमेरिका में सफल आयोजन करने के बाद, हम तेलुगु राज्यों में एक बड़ा आयोजन करना चाहते थे, जिसमें आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गरु मुख्य अतिथि हों।'' उन्होंने यह भी कहा कि राम चरण की फिल्म में यह आयोजन इतिहास रच सकता है।
यह भी पढ़ें: Baby John: कीर्ति सुरेश को 'बेबी जॉन' के लिए इस साउथ अभिनेत्री ने की थी सिफारिश, बोलीं- मैं बहुत डरी...
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपनी सेंसरशिप औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, और फैंस को फिल्म का दूसरा भाग और एक्साइटेड करता सकता है। इसमें इंटरवल के दौरान एक हाई-ऑक्टेन ट्रेन सीक्वेंस शामिल है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है, जिसकी अवधि लगभग 2 घंटे और 45 मिनट है। निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: करणवीर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगी सारा अरफीन, साइको के टैग पर बोलीं- यह रिएलिटी शो है
इन सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा एसजे सूर्या, अंजलि, समुथिरकानी, श्रीकांत और जयराम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा राम चरण RC16 नाम की एक और फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।