फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Junior Ntr Film RRR Re Release Before Oscar Awards In Us Theatre Housefull

RRR: अमेरिका में आरआरआर की दीवानगी जारी, ऑस्कर से पहले फिल्म की री रिलीज पर थियटर रहे हाउसफुल

Thu, 02 Mar 2023 05:49 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 05:49 PM IST
सार

फिल्म आरआरआर को अमेरिका में री रिलीज किया गया है। ऑस्कर से पहले फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है, जिससे मूवी के 1600 टिकट कुछ मिनट में ही बेचे गए हैं। 

विज्ञापन
Ram Charan Junior Ntr Film RRR Re Release Before Oscar Awards In Us Theatre Housefull
RRR - फोटो : social media

विस्तार

फिल्म आरआरआर बीते साल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के बाद से लगातार इसकी चर्चा हो रही है। आरआरआर का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था, इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड और कई सफलता अपने नाम कर ली है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 होने से पहले फिल्म आरआरआर को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को एक मार्च को सबसे बड़ी स्क्रीनिंग के रूप में दोबारा रिलीज किया गया है, जिसने एक और सफलता अपने नाम की है। मूवी के 1600 टिकट कुछ मिनट में बेचे गए हैं, इसके अलावा फिल्म को लेकर लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

विज्ञापन

Ram Charan Junior Ntr Film RRR Re Release Before Oscar Awards In Us Theatre Housefull
RRR - फोटो : social media

फिल्म की री रिलीज पर थियटर हुए हाउसफुल
दरअसल, साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड होने से पहले फिल्म आरआरआर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है। इस संबंध में फिल्म के निर्माताओं ने ट्विटर पर जानकारी साझा की थी। साथ ही उन्होंने अमेरिकी थिएटर की कुछ तस्वीरें भी साझा की थी। फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघर पूरी तरह से हाउसफुल हो गया था और मूवी को देखने के लिए लोग लंबी लाइनों में नजर आ रहे थे। 



दिल के दौरे ने छीन ली इन सितारों की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Charan Junior Ntr Film RRR Re Release Before Oscar Awards In Us Theatre Housefull
RRR - फोटो : social media

12 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड का होगा आयोजन
आपको बता दें कि इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी की जा रही है, जो कि 12 मार्च को होने वाली है। साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड के लिए आरआरआर को नॉमिनेट किया गया है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए आरआरआर की पूरी टीम वहां पर मौजूद होगी। 



Bhojpuri Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर एक्शन मे बिहार सरकार,डबल मीनिंग वाले गानों पर सख्त कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन

Ram Charan Junior Ntr Film RRR Re Release Before Oscar Awards In Us Theatre Housefull
RRR - फोटो : social media

नाटू नाटू गाने को मिला था बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड
बीते दिनों फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया था। मूवी ने पिछले दिनों कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। फिल्म पिछले साल 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। मूवी ने आते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। साथ ही विश्व स्तर पर आरआरआर ने 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। 

B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed