फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Cooking Video Viral On Social Media Game Changer Actor cook for mother wife upasna share glimpse

Ram Charan: राम चरण ने संभाली किचन की जिम्मेदारी, इस खास शख्स के लिए पकाया स्वादिष्ट खाना

Sat, 09 Mar 2024 06:38 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 09 Mar 2024 06:38 PM IST
सार

राम चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस क्लिप में साउथ सुपरस्टार किचन की कमान संभालकर खास शख्स के लिए खाना पकाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Ram Charan Cooking Video Viral On Social Media Game Changer Actor cook for mother wife upasna share glimpse
राम चरण वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपासना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और अभिनेता राम चरण का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया, जिससे उनका और उनकी मां सुरेखा का महिला दिवस खास हो गया। अभिनेता ने रसोई की जिम्मेदारी संभाली और महिलाओं के लिए रात का खाना तैयार किया, जिससे उन्हें बहुत खुशी हुई। राम चरण का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस को साउथ सुपरस्टार का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

राम चरण ने की कुकिंग 

उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए लिखा, 'महिला दिवस स्पेशल।' रील में, राम चरण को पनीर टिक्का बनाते देखा जा रहा है। साथ ही वह इडली बनाने में भी मां सुरेखा की मदद करते नजर आ रहे हैं। सुरेखा मुस्कुराते हुए कह रही हैं, 'मेरा बेटा खाना बना रहा है, आज महिला दिवस है, इसलिए वह आज हमारे लिए खाना बना रहा है।' इस पर उपासना कहती हैं, 'इए हर दिन को महिला दिवस बनाएं।'

विज्ञापन


Alia Bhatt: इन अभिनेत्रियों को अपनी प्रेरणा मानती हैं आलिया भट्ट, बोलीं- 'वह मेरी दोस्त भी हैं और...'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

फैंस को देते हैं कपल गोल 

एक हफ्ते पहले, फ्लाइट में राम चरण द्वारा पत्नी उपासना के थके हुए पैरों की मालिश करने का एक वीडियो एक्स पर सामने आया था, जिसे फैंस ने कपल गोल बताया था। यह जोड़ा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पूर्व वेडिंग फंक्शन में भाग लेने के लिए जामनगर जा रहा था। वायरल वीडियो को देखकर एक फैन ने टिप्पणी की कि राम चरण को बेस्ट पति का अवॉर्ड मिलना चाहिए। 

Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा विजय सेतुपति का पत्ता? ये सितारा निभाएगा विभीषण का किरदार!

राम चरण का वर्कफ्रंट 

राम चरण वर्तमान में निर्देशक शंकर की पहली तेलुगु फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म जिसमें किआरा आडवाणी, एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि, समुथिरकानी, नवीन चंद्र और अन्य कलाकारों की टोली शामिल है। फिल्म एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है। 'गेम चेंजर' साल 2021 से निर्माण में है और इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है। राम चरण बुची बाबू सना की एक फिल्म में अभिनय करने के लिए भी हामी भर दी है, जिसमें जान्हवी कपूर और शिवा राजकुमार भी हैं। फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed