फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harman Baweja will play the role of Vibhishana in Nitesh Tiwari Ramayana not Vijay Sethupathi

Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा विजय सेतुपति का पत्ता? ये सितारा निभाएगा विभीषण का किरदार!

Sat, 09 Mar 2024 05:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 09 Mar 2024 05:58 PM IST
सार

नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' एक बार फिर सुर्खियों में है। इसमें विजय सेतुपति नहीं बल्कि इस स्टार के जरिए विभीषण का किरदार निभाए जाने की खबरें हैं। 
 

विज्ञापन
Harman Baweja will play the role of Vibhishana in Nitesh Tiwari Ramayana not Vijay Sethupathi
विजय सेतुपति-रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म 'रामायण' बीते लंबे समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म में 'एनिमल' स्टार रणबीर कपूर, राम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार,  फिल्म में रणबीर, साईं पल्लवी और यश क्रमशः राम, सीता और रावण की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ऐसी अटकलें थीं कि रावण के छोटे भाई विभीषण की भूमिका निभाने के लिए साउथ अभिनेता विजय सेतुपति को अप्रोच किया गया है। हालांकि, अब इस किरदार को लेकर आया नया रिपोर्ट फैंस का उत्साह बढ़ाने वाला है। 

विज्ञापन

'रामायण' से विजय सेतुपति की छुट्टी?

पहले रिपोर्ट्स थीं कि विजय सेतुपति फिल्म 'रामायण' में विभीषण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। खबर के अनुसार, नितेश और विजय के बीच चर्चा चल रही थी, जिसमें विजय के रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाने का अनुमान लगाया जा रहा था। जानकारी थी कि नितेश तिवारी ने हाल ही में फिल्म की कहानी पर चर्चा करने के लिए विजय के साथ एक बैठक की थी। हालांकि, अब विभीषण के किरदार के लिए किसी अन्य अभिनेता का नाम सामने आ रहा है, जिसने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


Heeramandi Song: 'हीरामंडी' का पहला गाना 'सकल बन' रिलीज, ऋचा-अदिति के साथ शाही अंदाज में दिखीं मनीषा-संजीदा

विज्ञापन
विज्ञापन

हरमन बावेजा बनेंगे विभीषण 

एक नई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरमन बावेजा नितेश तिवारी की 'रामायण' में विभीषण की भूमिका निभा सकते हैं। हरमन बावेजा ने हंसल मेहता के शो 'स्कूप' से वापसी की है, जिसमें उन्होंने जेसीपी हर्षवर्द्धन श्रॉफ की भूमिका निभाई थी। ऐसा लगता है कि हरमन बावेजा को लंका के राजा रावण के छोटे भाई विभीषण, साथ ही कुंभकर्ण और शूर्पणखा के भाई के किरदार में ढलते देखना इंतजार के लायक है। हालांकि, अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 


The Goat Life: 'द गोट लाइफ' का ट्रेलर जारी, बेहतर जीवन की तलाश में मुश्किलों से जूझते दिखे पृथ्वीराज सुकुमारन

'रामायण' को लेकर उत्साह बरकरार

'रामायण' की स्टार कास्ट फाइनल होने के बाद इस महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्सुक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed