फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Raksha Bandhan 2023 South Celebs brother and Sisters who live away from Limelight Ram Charan Yash Allu Arjun

Raksha Bandhan 2023: साउथ स्टार्स के ये भाई-बहन लाइमलाइट से रहते हैं दूर, इनके बारे में यहां जानें सबकुछ

Tue, 29 Aug 2023 08:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 29 Aug 2023 08:27 PM IST
सार

रक्षा बंधन के खास मौके पर हम आपको ऐसे साउथ सितारों के भाई-बहनों से मिलवाने जा रहे हैं, जो कैमरे से मीलों दूर रहते हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 South Celebs brother and Sisters who live away from Limelight Ram Charan Yash Allu Arjun
साउथ स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्मी सितारे अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखने की कोशिश करते हैं। कई एक्टर्स अपने पिता या बड़े भाई-बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में आए हैं। लेकिन कई साउथ अभिनेता और अभिनेत्रियों के भाई-बहन ऐसे भी हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को न चुनकर दूसरा रास्ता चुना। रक्षा बंधन के खास मौके पर हम आपको ऐसे साउथ सितारों के भाई-बहनों से मिलवाने जा रहे हैं, जो कैमरे से मीलों दूर रहते हैं। हालांकि, शोबिज और सिनेमा जगत से दूर रहने के बावजूद भी साउथ सुपरस्टार्स और उनके भाई-बहनों के बीच प्यार बेशुमार है। हम शर्त लगा सकते हैं कि आप इनके बारे में नहीं जानते होंगे। 

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023 South Celebs brother and Sisters who live away from Limelight Ram Charan Yash Allu Arjun
दुलकर सलमान, कुट्टी सुरुमी - फोटो : social media
दुलकर सलमान
दुलकर सलमान की एक बड़ी बहन हैं, जिनका नाम कुट्टी सुरुमी है। दुलकर सलमान अपनी बहन की निजता का सम्मान करते हैं और उनके साथ बहुत ही कम तस्वीरें साझा करते हैं। कुट्टी सुरुमी खुद को मीडिया से दूर रखती हैं। कुट्टी सुरुमी एक आर्टिस्ट हैं। 'किंग ऑफ कोठा' के लिए चर्चा में बने हुए दुलकर सलमान ने यह भी खुलासा किया था कि कुट्टी सुरुमी उनकी सीक्रेट कीपर हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023 South Celebs brother and Sisters who live away from Limelight Ram Charan Yash Allu Arjun
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
सामंथा रुथ प्रभु

साउथ की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक सामंथा के दो भाई हैं। डेविड प्रभु और जोनाथन प्रभु। सामंथा यूं तो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं, लेकिन उनके अकाउंट पर भाइयों के साथ फोटो देख पाना बहुत ही मुश्किल है। यह कहा जा सकता है कि सामंथा के भाइयों को लाइमलाइट पसंद नहीं है। जोनाथन प्रभु और डेविड प्रभु, दोनों बिजनेसमैन हैं और शोबिज से दूर रहना ही पसंद करते हैं। 

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023 South Celebs brother and Sisters who live away from Limelight Ram Charan Yash Allu Arjun
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
पूजा हेगड़े

साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े का भाई ऋषभ हेगड़े हैं। वह कथित तौर पर पेशे से एक डॉक्टर हैं। ऋषभ एक आर्थोपेडिक सर्जन हैं। एक्ट्रेस का भाई हमेशा उनके लिए सपोर्ट सिस्टम रहा है। पिछले दिनों पूजा हेगड़े ने अपने भाई की शादी की तस्वीरें साझा की थी।  

Raksha Bandhan 2023 South Celebs brother and Sisters who live away from Limelight Ram Charan Yash Allu Arjun
राम चरण - फोटो : social media
राम चरण

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की दो बेटियां हैं। मतलब साफ है राम चरण दो बहनों के इकलौते भाई हैं। अभिनेता की बड़ी बहन का नाम सुष्मिता, गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट कंपनी की मालकिन हैं। वहीं राम चरण की छोटी बहन का नाम श्रीजा है, जिनकी शादी हो चुकी है। दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

Raksha Bandhan 2023 South Celebs brother and Sisters who live away from Limelight Ram Charan Yash Allu Arjun
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
अल्लू अर्जुन

'पुष्पा: द राइज' से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन के दो भाई हैं। जहां अभिनेता के छोटा भाई अल्लू सिरीश उनकी तरह ही एक फिल्म एक्टर हैं, वहीं अल्लू अर्जुन के बड़े भाई अल्लू वेंकटेश एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं।  

Raksha Bandhan 2023 South Celebs brother and Sisters who live away from Limelight Ram Charan Yash Allu Arjun
यश अपनी बहन के साथ - फोटो : social media
यश

यश अपने बारे में जानने के लिए उत्सुक रहने वाले फैंस की इच्छा पूरी करते हुए अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के फोटोज डालते रहते हैं। लेकिन पिछले साल रक्षा बंधन के पर्व पर अभिनेता ने दुनिया से अपनी बहन नंदिनी को रूबरू कराया था। बता दें, नंदिनी की थोड़ी बहुत तस्वीर यश समय-समय पर साझा करते रहते हैं, लेकिन वह खुद को ग्लैमर और शोबिज से दूर रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed