फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth Starrer Coolie Makers Claim Film Became Highest Grossing Tamil Film Worldwide Gross On Opening Day

Coolie: 'कुली' ने पहले ही दिन दुनियाभर में मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी

Fri, 15 Aug 2025 03:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 15 Aug 2025 03:35 PM IST
सार

14 अगस्त को सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में ही नहीं वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है। ‘कुली’ के मेकर्स ने भी दावा किया है कि यह ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड ग्रॉस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी है। जानिए, इसने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Rajinikanth Starrer Coolie Makers Claim Film Became Highest Grossing Tamil Film Worldwide Gross On Opening Day
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का दर्शकों पर चला जादू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म ‘कुली’ काे लेकर रिलीज से पहले जो हाइप नजर आई थी, वह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी बदल रही है। इस फिल्म पर पहले दिन दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया। फिल्म ने भी पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है। अब इस फिल्म के मेकर्स ने दावा किया है कि यह पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। 

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड ग्रास की इतनी कमाई 
फिल्म ‘कुली’ के मेकर्स ने ट्वीटर पर एक पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी है कि ‘कुली’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस 151 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। भारत में पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘कुली’ ने 65 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। दूसरे दिन भी इसने 19.05 करोड़ रुपये (दोपहर तक का शुरुआती आंकड़ा) कमाए लिए हैं। कुल कलेक्शन भी 84.05 करोड़ हो चुका है।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: 50 Years Of Rajinikanth: ‘शोले’ की रिलीज के साथ जन्मा ये ‘सुपरस्टार’, स्क्रीन पर खुद को देखकर रो पड़े थे रजनी 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रजनीकांत ने फैंस को शुक्रिया कहा
‘कुली’ को जिस तरह का रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है, उससे रजनीकांत भी खुश हैं। इस साउथ सुपरस्टार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। वह अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘मुझे जिंदा रखने वाले देवताओं (प्रशंसकों) का बहुत अधिक आभार व्यक्त करता हूं।’ 

फिल्म ‘कुली’ में नजर आई नामी स्टार कास्ट 
फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत के अलावा भी उम्दा कलाकार नजर आए। बॉलीवुड से आमिर खान और साउथ फिल्मों से नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे पॉपुलर एक्टर ‘कुली’ में दमदार किरदारों में नजर आए हैं। नागार्जुन और आमिर खान के लुक और एक्टिंग की चर्चा इस फिल्म को लेकर काफी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed