फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa the rule Russian women groove to Allu Arjun Rashmika Mandanna sami sami song ahead of film release

Pushpa: ‘पुष्पा’ के रंग में रंगीं रूसी महिलाएं, फिल्म की रिलीज से पहले ‘सामी सामी’ पर डांस का वीडियो वायरल

Fri, 02 Dec 2022 08:53 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 02 Dec 2022 08:53 AM IST
सार

पुष्पाः द राइज 8 दिसंबर को रूस में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी रूस पहुंच चुके हैं और इस सबके बीच सोशल मीडिया पर रूसी महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Pushpa the rule Russian women groove to Allu Arjun Rashmika Mandanna sami sami song ahead of film release
पुष्पा के गाने सामी सामी पर डांस करती महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को अपनी फिल्म 'पुष्पाः द राइज' के लिए देश ही नहीं विदेश में भी बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और अब यह जल्द रूस में भी रिलीज होने जा रही है। वहीं, इस सबके बीच रूस के लोगों पर 'पुष्पा' का खुमार चढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर रशियन महिलाओं के एक ग्रुप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फिल्म के गाने पर डांस कर रही हैं।

विज्ञापन

दरअसल, रूस में फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रशियन महिलाएं 'सामी सामी' गाने पर डांस कर रही हैं। वायरल वीडियो में महिलाएं मॉस्को के रेड स्क्वायर पर स्टेट हिस्टोरिकल म्यूजियम के सामने हिट गाने पर थिरक रही हैं। वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद से ही यूजर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सभी की तारीफ कर रहे हैं।

Box Office Report: 'दृश्यम 2' की कमाई की रफ्तार जारी, 'भेड़िया' के किले में सेंध लगाने आ गई 'एन एक्शन हीरो'

View this post on Instagram

A post shared by Natalia Odegova (@nataliaodegova)

विज्ञापन
विज्ञापन

'पुष्पा: द राइज' 8 दिसंबर को रूस में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो पिछले साल भारत में रिलीज हुई थी। रूस में फिल्म के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका पहुंच चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने-अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट कीं। अल्लू अर्जुन ने लिखा, पुष्पा इन रशिया और रश्मिका ने लिखा, रूस से प्रिवेट। पुष्पा द राइज। डे 1 मॉस्को।

Boman Irani Birthday: 42 साल की उम्र में ‘वायरस’ ने ली फिल्मी दुनिया में एंट्री, कभी करते थे वेटर की नौकरी





 

विज्ञापन

सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पः द राइज' के बाद से ही फैंस दूसरे पार्ट 'पुष्पाः द रूल' का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग चल रही है और जल्द ही यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खबरों की मानें तो 'पुष्पा 2' पहले भाग से भी भव्य होगी और सुकुमार इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में फैंस 'पुष्पाः द रूल' के लिए एक्साइटेड हैं।

Silk Smitha: ससुराल से भागकर फिल्मों में एडल्ट स्टार बनी थीं सिल्क स्मिता, रजनीकांत से जुड़ा था नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed