फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 The Rule actor Allu Arjun Kids whisked away after attack on home

Allu Arjun: तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन के बच्चों को छोड़ना पड़ा घर, सुर्खियां बटोर रहा वीडियो

Mon, 23 Dec 2024 09:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 Dec 2024 09:59 AM IST
सार

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। संध्या थिएटर में हुए भगदड़ में एक महिला के बाद उन्हें जेल तक जाना पड़ा। हाल ही में उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसके बाद उनके बच्चों को सुरक्षित दूसरी जगह पर ले जाया गया।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule actor Allu Arjun Kids whisked away after attack on home
परिवार के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन के बच्चों आयान और अरहा को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद उन्हें सुरक्षित दूसरी जगह पर ले जाते हुए देखा गया। 22 दिसंबर, रविवार को उस्मानिया विश्वविद्यालय के आठ सदस्यों ने उनके घर में तोड़फोड़ की थी। इस दौरान उन्होंने  अल्लू अर्जुन का पुतला जलाया, पौधों के गमले तोड़े और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule actor Allu Arjun Kids whisked away after attack on home
पिता अल्लू अरविंद के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : instagram @alluarjun
अल्लू अरविंद ने दी प्रतिक्रिया

हमले के समय अल्लू अर्जुन घर पर नहीं थे। हमले के बाद अभिनेता के बच्चे, अल्लू अरहा और अल्लू अयान, घर से बाहर जाते हुए नजर आए। अपने घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए अल्लू अरविंद ने कहा, "सभी ने देखा कि हमारे घर पर आज क्या हुआ, लेकिन अब समय है कि हम उचित तरीके से प्रतिक्रिया दें। मैं इसे प्रतिक्रिया देने का सही समय नहीं मानता। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिसकर्मी हमारे घर के पास तैनात हैं ताकि कोई भी यहां आकर हंगामा न करे। हमें ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। यह समय संयम रखने का है। कानून अपना काम करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule actor Allu Arjun Kids whisked away after attack on home
रेवंत रेड्डी-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
रेवंत रेड्डी ने की हमले की निंदा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस घटना की निंदा की और पुलिस से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं फिल्मी हस्तियों के घरों पर हमले की निंदा करता हूं। मैं राज्य के डीजीपी और सिटी पुलिस कमिश्नर को आदेश देता हूं कि वे कानून और व्यवस्था को लेकर कड़ी कार्रवाई करें। इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संध्या थिएटर की घटना से अप्रभावित पुलिसकर्मी इस पर प्रतिक्रिया न दें।"
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed