फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   pushpa 2 one bollywood actor to be cast in allu arjun film reports

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को मिला बॉलीवुड का साथ, यह स्टार निभा सकते हैं अहम भूमिका?

Tue, 21 Mar 2023 05:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 21 Mar 2023 05:32 PM IST
सार

पिछले दिनों खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा का अगला भाग जल्द रिलीज होगा। वहीं खबर यह भी थी कि फिल्म के लीड एक्टर अल्लु अर्जुन के जन्मदिन पर इसी दूसरे भाग की टीजर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
pushpa 2 one bollywood actor to be cast in allu arjun film reports
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक्स, उनके डायलॉग्स फैंस को खूब पसंद आए थे। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म को दुनिया के हर कोने से दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स भी इस फिल्म के सीक्वल पर जी-जान से काम कर रहे हैं। वह इसके दूसरे पार्ट में कोई कमी नहीं करना चाहते हैं।  सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दूसरा भाग भी जल्द ही आने वाला है। इसी के साथ मूवी की स्टार कास्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

इस दिन जारी होगा टीजर
पिछले दिनों खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा का अगला भाग जल्द रिलीज होगा। वहीं खबर यह भी थी कि फिल्म के लीड एक्टर अल्लु अर्जुन के जन्मदिन (8 अप्रैल) पर इसी दूसरे भाग की टीजर जारी किया जाएगा। फिल्म का मोस्ट अवेटेड टीजर आंध्र प्रदेश में शूट किया गया है। इसी के साथ इस पैन इंडिया फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आई है।


इसे भी पढ़ें- Advance Booking Day 3: 'भोला' देगी 'दृश्यम 2' को धोबी पछाड़, अजय देवगन की नई फिल्म की बंपर टिकट बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये स्टार आएंगे नजर 
खबरों के मुताबिक इस फिल्म के दूसरे पार्ट की कहानी में अल्लू अर्जुन के साथ ही एक बॉलीवुड सुपरस्टार के भी होने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा 2' में किसी खान एक्टर या अजय देवगन की अदाकारी देखने को मिल सकती है। न सिर्फ स्टार कास्ट, बल्कि फिल्म का बजट भी पहले से दोगुना होगा।

विज्ञापन

साईं पल्लवी भी आ सकती हैं नजर
टीजर और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आना अभी बाकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' में साई पल्लवी अहम रोल निभाती नजर आएंगी। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed