फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil starrer film release on this date Report

Pushpa 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, रिलीज डेट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Wed, 30 Aug 2023 08:21 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 30 Aug 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil starrer film release on this date Report
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अभिनेता को फिल्म 'पुष्पा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अल्लू अर्जुन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले पहले तेलुगु अभिनेता बन गए। एक्टर के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच यह खबर है कि अल्लू अर्जुन की यह मचअवेटेड फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है।

विज्ञापन

Pushpa 2 Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil starrer film release on this date Report
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

2024 में रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स में यह दावा किया कि अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग कुछ हफ्तों के भीतर खत्म होने वाली है और फिल्म के मेकर्स पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pushpa 2 Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil starrer film release on this date Report
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है 'पुष्पा 2: द रूल'
कुछ हफ्ते पहले पुष्पा 2 के निर्माताओं ने फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट-लुक जारी किया था। पोस्टर में अभिनेता को साड़ी पहने और दाहिने हाथ में बंदूक पकड़े हुए दिखाया गया था। इस पोस्टर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। सुकुमार के निर्देशन में बन रही 'पुष्पा 2: द रूल' साल 2021 में आई उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अपनी भूमिकाओ को दोहराते नजर आने वाले हैं। फिल्म ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

Pushpa 2 Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahadh Faasil starrer film release on this date Report
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने फैंस का जताया आभार
इस बीच, हाल ही में, अल्लू अर्जुन ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'पुष्पा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “देश भर में अलग-अलग श्रेणियों और भाषाओं के सभी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई। मैं देश के कोने-कोने से मिल रहे प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed