Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ करने वालों को बिना किसी शर्त जमानत; आरोपियों की सीएम संग फोटो वायरल
Allu Arjun House Attack: बीते दिन यानी 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दियता था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को सभी की कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें अदालत से जमानत मिल गई।
विस्तार
अभिनेता अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित घर में 22 दिसंबर को तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों को जमानत मिल गई है। आज सुबह उन्हें हैदराबाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां आराेपियों के वकील ने दलील दी कि आरोपी अभिनेता के घर पर शांति प्रदर्शन करने गए थे पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके ऊपर अटैक किए। इसके बाद आरोपियों ने जो किया अपने आत्मरक्षण में किया। वकील की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को बिना किसी शर्त और जुर्माने के जमानत दे दी।
Hyderabad, Telangana | Bail granted to the six accused who vandalised and attacked Allu Arjun’s house yesterday
Advocate of the accused, Ramdas says, "The students of Osmania Univesity were demonstrating peacefully. When the police force attacked them they acted in their… pic.twitter.com/EB9nweU4iCविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 23, 2024
चर्चा में आई आरोपी की तस्वीर
इस बीच एक आरोपी की तस्वीर सीएम रेवंत रेड्डी के साथ वायरल है। बीआरएस नेता कृषांक ने आरोप लगाया है कि रेड्डी श्रीनिवास 2019 के जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (जेडटीपीसी) चुनावों में रेवंत रेड्डी और कोडंगल कांग्रेस उम्मीदवार के करीबी सहयोगी थे।
यह भी पढ़ें- Aamir-Ranbir: क्या फिर साथ काम करेंगे आमिर खान और रणबीर कपूर? इस तस्वीर से तेज हुईं अटकलें
What a shame 🙏#StopCheapPoliticsOnALLUARJUN@alluarjun #AlluArjun pic.twitter.com/yoAteaml6Q
— Trends Allu Arjun ™ (@TrendsAlluArjun) December 22, 2024
अभिनेता के घर पर किया था जमकर हंगामा
इस पूरे मामले में डीसीपी वेस्ट जोन, हैदराबाद का कहना है कि कल शाम कुछ लोग प्लेकार्ड लेकर अचानक अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इनमें से एक व्यक्ति ने कंपाउंड पर चढ़कर टमाटर फेंकने शुरू कर दिए। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें दीवार से उतरने को कहा और मना किया, तो उनकी बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए लोग दीवार से नीचे उतरे और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और रैंप पर रखे कुछ फूलों के गमले तोड़ दिए। आरोपियों का कहना है कि वो वहां शांति से प्रदर्शन करने गए थे। उन्होंने अपने बचाव में तोड़फोड़ की।
यह भी पढ़ें- Disney: 2024 में वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शीर्ष पर पहुंची डिज्नी, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
इस घटना के बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिन्होंने खुद को उस्मानिया विश्वविद्यालय जाइंट एक्शन कमेटी का हिस्सा बताया था। इस हमले के समय अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने घर पर नहीं थे। हमले के बाद अल्लू अर्जुन और उनके बच्चे अल्लू अरहा और अल्लू अयान को घर से निकलते हुए देखा गया। घर में तोड़फोड़ करने वाले सभी आरोपी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाली 35 वर्षीय महिला रेवती के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। रेवती के 9 वर्षीय बेटे श्री तेज की हालत गंभीर है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
हमले पर पिता ने दी प्रतिक्रिया
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म निर्माता और अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने कहा, "सभी ने देखा कि हमारे घर पर क्या हुआ। अब हमें उचित तरीके से कार्रवाई करने की जरूरत है, लेकिन मैं इसे प्रतिक्रिया देने का सही समय नहीं मानता। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिसकर्मियों को मेरे घर के पास तैनात किया गया है ताकि कोई भी यहां आकर हंगामा न करे। कोई भी ऐसे घटनाओं को बढ़ावा न दे। अब समय है संयम बरतने का। कानून अपना काम करेगा।"
संबंधित वीडियो
बता दें कि भगदड़ वाले दिन अभिनेता फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर शो में उपस्थित थे। 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। इसके बाद कुछ दिनों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हैदराबाद पुलिस ने तेलुगु सुपरस्टार पर गंभीर आरोप लगाए थे।