फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Producer Naga Vamsi Confirms That Vijay Deverakonda Starrer Kingdom 2 Shelved After 1st Part Low Collection

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ पर नागा वामसी ने दी बड़ी अपडेट, निर्माता ने बताया फिल्म बनेगी या नहीं

Sat, 03 Jan 2026 01:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:01 PM IST
सार

Kingdom 2: विजय देवरकोंडा की पिछले साल आई फिल्म ‘किंगडम’ का सीक्वल ‘किंगडम 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब निर्माता नागा वामसी ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जानिए प्रोड्यूसर ने क्या बताया…

विज्ञापन
Producer Naga Vamsi Confirms That Vijay Deverakonda Starrer Kingdom 2 Shelved After 1st Part Low Collection
किंगडम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी और आगामी फिल्म 'राउडी जनार्धना’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बीच फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि उनकी फिल्म ‘किंगडम’ के दूसरे पार्ट को लेकर क्या अपडेट है। अब फिल्म के प्रोड्यूसर नागा वामसी ने ‘किंगडम’ के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट दी है। जानिए उन्होंने क्या बताया…

विज्ञापन

नहीं बन रहा ‘किंगडम’ का सीक्वल
आइडलब्रेन साथ हालिया बातचीत में फिल्म के निर्माता नागा वामसी ने ‘किंगडम’ के सीक्वल को लेकर स्पष्ट किया कि फिलहाल यह फिल्म रद्द हो गई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नहीं, अब हम इसे नहीं बना रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह फिल्म एक ही फिल्म के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, बजाय इसके कि इसे सीक्वल के रूप में पेश किया जाए? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जो हुआ उसके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि इससे केवल निर्देशक गौतम तिन्नानुरी को ही दुख होगा। अब करने के लिए कुछ नहीं बचा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वो जल्द ही निर्देशक गौतम तिन्नानुरी के साथ दोबारा काम करेंगे। गौतम गौतम अब एक अलग तरह की फिल्म पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः अनुपम खेर ने शुरू की ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग, 550वीं फिल्म करने पर बोले- ‘अभी इंटरवल पॉइंट पर पहुंचा हूं’

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी ‘किंगडम’
‘किंगडम’ पिछले साल जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस समय विजय को अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत थी, जो 2022 में आई फिल्म ‘लाइगर’ की रिलीज के बाद से गिरावट की ओर जा रहा है। लेकिन ‘किंगडम’ भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद भारी भरकम बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई। इस फिल्म में सत्यदेव, वेंकटेश और भाग्यश्री बोरसे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। विजय ने सूरी का किरदार निभाया है, जो एक कांस्टेबल से जासूस बन जाता है और श्रीलंका में एक गिरोह में घुसपैठ करने के लिए खुफिया तौर पर भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed