फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prithviraj Sukumaran Confirms Empuraan 3 Shares Big Update For Mohanlal upcoming Part Is In Nascent Stage

Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज ने की 'एम्पुरान 3' की पुष्टि, शेयर किया बड़ा अपडेट, जानें पूरी डिटेल

Tue, 25 Mar 2025 10:08 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 25 Mar 2025 10:08 AM IST
सार

Prithviraj Sukumaran Empuraan 3: मोहनलाल, पृथ्वीराज और मंजू वारियर सहित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' के कलाकार और क्रू चेन्नई में मीडिया से बातचीत की। वहीं इस दौरान उन्होंने 'एम्पुरान 3' के आने की भी पुष्टि की, जिससे पृथ्वीराज और मोहनलाल के प्रशंसक बेहद खुश हैं।
 

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran Confirms Empuraan 3 Shares Big Update For Mohanlal upcoming Part Is In Nascent Stage
पृथ्वीराज ने की 'एम्पुरान 3' की पुष्टि - फोटो : इंस्टाग्राम@therealprithvi

विस्तार

'एल 2 एम्पुरान' एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जो स्टीफन नेदुम्पल्ली (मोहनलाल) की पुरानी कहानी दिखाएगी और बताएगी कि बड़े-बड़े नेता उससे क्यों डरते हैं। पृथ्वीराज ने कहा कि यह फिल्म अपने आप में पूरी है, यानी जिन्होंने 'लूसिफर' नहीं देखी, वे भी इसे समझ सकते हैं। वहीं पृथ्वीराज ने 'एम्पुरान 3' की आने की भी पुष्टि की।
विज्ञापन

'एम्पुरान 2' के बाद आएगा इसका तीसरा पार्ट?
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वीराज ने बताया कि 'एल 2 एम्पुरान' का तीसरा भाग भी बनेगा, क्योंकि इसकी कहानी को पूरा करने के लिए एक और फिल्म चाहिए। अभी तीसरे भाग की कहानी पर काम शुरू ही हुआ है। 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च को सिनेमाघरों में मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'एल 2 एम्पुरान' ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों
हाल ही में 'L2Empuraan' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे प्रशंसकों ने बेहद पसंद भी किया। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले इसके प्रमोशन पर खूब मेहनत की जा रही है और इसके लिए चेन्नई में प्रेस से बातचीत की गई। इस मौके पर पृथ्वीराज ने बताया कि 'एल 2 एम्पुरान' ने रिलीज से पहले ही दुनियाभर में 60 करोड़ रुपये की टिकट बुकिंग कर ली है। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद थी कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा, लेकिन यह हमारी सोच से भी ज्यादा है। हम खुश हैं और लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरना चाहते हैं।'
 
विज्ञापन

'एल 2 एम्पुरान' से हैं काफी उम्मीदें
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मार्च तक 'मंजुम्मेल बॉयज', 'द गोट लाइफ', 'प्रेमलु' और 'ब्रमायुगम' जैसी फिल्मों ने 85 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी। वहीं, इस साल अब तक सिर्फ दो फिल्में 'रेखाचित्रम' और 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' आईं, जो 50 करोड़ रुपये तक पहुंचीं। इसलिए अब सबकी नजरें मोहनलाल की फिल्म 'L2E' पर हैं, जो उनकी सुपरहिट फिल्म 'लूसिफर' का दूसरा भाग है। इसे पृथ्वीराज ने डायरेक्ट किया है। 'लूसिफर' की सफलता के बाद 'एल 2 एम्पुरान' को बड़े बजट और शानदार तरीके से बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलीं- सिकंदर के साथ काम करना मानो...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed