फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Power Star Pawan Kalyan Hari Hara Veera Mallu Part 1 Sword vs Spirit shooting takes place in Mumbai with twist

Hari Hara Veera Mallu: मुंबई में शुरू हुई पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' की शूटिंग, लेकिन ट्विस्ट के साथ

Sun, 20 Apr 2025 10:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 20 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

Pawan Kalyan Film Shooting: पवन कल्याण के फैंस उनकी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 - तलवार बनाम स्पिरिट' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जो किसी को भी चौंका देगी।
 

विज्ञापन
Power Star Pawan Kalyan Hari Hara Veera Mallu Part 1 Sword vs Spirit shooting takes place in Mumbai with twist
हरि हर वीरा मल्लू की शूटिंग मुंबई में शुरू, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ - फोटो : एक्स

विस्तार

पावर स्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी जानकारी लगातार सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
विज्ञापन

 

मुंबई में हो रही है फिल्म की शूटिंग, लेकिन ट्विस्ट के साथ
123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, फिलहाल, मुंबई में फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन यह पहले भाग के लिए नहीं, बल्कि दूसरे भाग के सींस के लिए हो रही है। पहले भाग की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन पवन कल्याण के कुछ महत्वपूर्ण सींस अभी भी बाकी हैं। यह फिल्म 9 मई, 2025 को रिलीज हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को है 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज का इंतजार
उम्मीद है कि अप्रैल के आखिर तक 'हरि हर वीरा मल्लू' की डबिंग के साथ इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। पहले भाग को पूरा करने से पहले ही दूसरे भाग पर काम शुरू होने से प्रशंसक हैरान हैं। पहले भाग का पोस्ट-प्रोडक्शन अभी चल रहा है और निर्माताओं ने कोई अपडेट नहीं दिया है, जिससे रिलीज डेट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

'हरि हर वीरा मल्लू' की स्टार कास्ट
फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पलव के अलावा फिल्म में निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नोरा फतेही, नरगिस फाखरी और नासिर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेगा सूर्या प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने दिया है। 

यह भी पढ़ें:
Pooja Hegde: कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू करेंगी पूजा हेगड़े, इस एक्टर के साथ BRB में जमेगी जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed