फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Plagiarism case filed against the makers of HIT 3 south actor nani film as per report

Nani: 'Hit 3' के निर्माताओं के खिलाफ साहित्यिक चोरी का मामला दर्ज? जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 22 Jun 2025 05:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 22 Jun 2025 05:52 PM IST
सार

Plagiarism Case Filed: साउथ एक्टर नानी की फिल्म हिट 3 के निर्माता मुसीबत में फंस चुके हैं।  क्योंकि फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ साहित्यिक चोरी का मामला दर्ज हुआ है।
 

विज्ञापन
Plagiarism case filed against the makers of HIT 3 south actor nani film as per report
हिट 3 से नानी का नया लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani/

विस्तार

नेचुरल स्टार नानी की तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी कई भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। लेकिन अब इस फिल्म के निर्माताओं को मद्रास उच्च न्यायालय ने साहित्यिक चोरी के मामले में 7 जुलाई 2025 तक अपना जवाब देना को कहा है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, मद्रास उच्च न्यायालय ने हिट 3 फिल्म की टीम को साहित्यिक चोरी के आरोपों का जवाब 7 जुलाई 2025 तक देने का आदेश दिया है। लेखक विमलवेलन का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेता नानी के साथ अपनी एक कहानी साझा की थी। बाद में उन्हें पता चला कि हिट 3 की कहानी उनकी कहानी से मिलती-जुलती है। विमलवेलन ने आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने उनकी स्क्रिप्ट चुराई है। उन्होंने नानी, निर्देशक शैलेश कोलानू और निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब देखना है कि हिट 3 के निर्माता इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म हिट 3
सैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिट 3' 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में कई भषाओं में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को नानी और प्रशांति टिपिरनेनी द्वारा निर्मित किया गया। मिकी जे मेयर ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। 'हिट: द थर्ड केस' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह हिट: द सेकंड केस (2022) के बाद हिट फिल्म श्रृंखला की तीसरी किस्त है। फिल्म में नानी और श्रीनिधि शेट्टी हैं  फिल्म में, एक क्रूर पुलिस अधिकारी को होमिसाइड इंटरवेंशन टीम (HIT) द्वारा हत्यारों के एक समूह को खोजने और उनकी जघन्य हत्या की होड़ को खत्म करने के लिए भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan: कार्तिक ने जाग्रेब से शेयर कीं घिबली स्टाइल फोटो, लिखा - 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed