फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan started shooting for Ustaad Bhagat Singh in police station set photos goes viral on internet

Ustaad Bhagat Singh: पवन कल्याण ने शुरू की 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग, सेट से वायरल हुईं तस्वीरें

Thu, 06 Apr 2023 01:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Apr 2023 01:12 AM IST
सार

फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो 'उस्ताद भगत सिंह' के लिए कई कलाकारों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें कई सितारे अपनी अदाकारी का दम दिखाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Pawan Kalyan started shooting for Ustaad Bhagat Singh in police station set photos goes viral on internet
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक्शन से भरपूर इस एंटरटेनर को लेकर हाल ही में अभिनेता ने  निर्देशक हरीश शंकर के साथ धूमधाम से इस फिल्म की घोषणा की थी। अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शूरू कर दी है। शूटिंग शुरू होते ही सेट से कई तस्वीरें लीक हो गईं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

शूटिंग के लिए सेट तैयार

पवन कल्याण और अन्य प्रमुख अभिनेताओं के लिए पहले शेड्यूल की शूटिंग के लिए सेट तैयार हो चुका है। फिल्म का पहला शेड्यूल एक सप्ताह से अधिक समय तक चलेगा, जो विशेष रूप से निर्मित पुलिस स्टेशन सेट पर फिल्माया जाएगा। इसके लिए सिनेमैटोग्राफर अयानंका बोस, प्रोडक्शन डिजाइनर आनंद साईं और निर्देशक हरीश शंकर सहित प्रोडक्शन टीम ने शूट के प्री-प्रोडक्शन पर बड़े पैमाने पर काम किया है और दर्शकों की अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में कई दिग्गज कलाकार

वहीं, बात करें फिल्म के स्टार कास्ट की तो 'उस्ताद भगत सिंह' के लिए कई कलाकारों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें कई सितारे अपनी अदाकारी का दम दिखाते नजर आएंगे। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक श्रीलीला को लीड रोल के लिए चुना गया है। वहीं, सहायक भूमिकाओं में आशुतोष राणा, नवाब शाह, अविनाश, गौतमी, नर्रा श्रीनू, नागा महेश और टेम्पर वामसी को कास्ट किया गया है।
Padma Shri 2023: रवीना टंडन और एमएम कीरावनी पद्म श्री से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सौंपा पुरस्कार

विज्ञापन

फैंस में जोश का माहौल

बता दें कि यह मेकर्स की एक महत्वकांक्षी परियोजना है, जो एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है। दर्शकों को इसमें कई तरह के स्टंट सीन देखने को मिलेंगे। एक्शन सीक्वेंस सीन्स को स्टंट निर्देशक राम-लक्ष्मण की जोड़ी द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा। इंटरनेट पर फिल्म के शूटिंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें पवन कल्याण का दमदार अंदाज को देखने को मिल रहा है। तस्वीरों को देखने के बाद फैंस में उत्साह का माहौल है।
Filmy Wrap: काम पर लौटे अमिताभ बच्चन और मलाइका-अर्जुन करने जा रहे शादी? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed