फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan Nidhhi Agerwal gives a big update about Hari Hara Veera Mallu sequel

Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीर मल्लु' का आएगा सीक्वल, फिल्म की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने शेयर किया अपडेट

Tue, 15 Jul 2025 06:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 15 Jul 2025 06:12 PM IST
सार

Hari Hara Veera Mallu Sequel Update: 'हरि हर वीर मल्लु' की रिलीज से पहले ही फिल्म के सीक्वल को लेकर फिल्म की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने एक अहम जानकारी शेयर की है।
 

विज्ञापन
Pawan Kalyan Nidhhi Agerwal gives a big update about Hari Hara Veera Mallu sequel
हरि हर वीर मल्लु - फोटो : X

विस्तार

पावरस्टार पवन कल्याण की मेगा एक्शन फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' 24 जुलाई को रिलीज होगी। ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म के निर्माता इसे अंतिम रूप देकर अमेरिका में प्रीमियर के लिए भेजेंगे। विशाखापट्टनम में एक प्री-रिलीज इवेंट की योजना होगी। वहीं अब फिल्म के सीक्वल को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जो फिल्म की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने शेयर की है।
विज्ञापन

 

'हरि हर वीर मल्लु' का आएगा सीक्वल
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने इस पीरियड एक्शन ड्रामा के लिए पांच साल तक मेहनत की है और अब वह प्रचार में सक्रिय हैं। निधि ने बताया कि 'हरि हर वीर मल्लु' के सीक्वल के 20 मिनट की शूटिंग हो चुकी है और दूसरा भाग जल्द शुरू होगा। पवन कल्याण ने ओजी की शूटिंग पूरी कर ली है और इस महीने के आखिर तक उस्ताद भगत सिंह की शूटिंग भी पूरी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु'
हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 एक एतिहासिक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म को कृष जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा ने लिखा और निर्देशित किया है। यह महान डाकू वीरा मल्लू के जीवन के ऊपर आधरित है। इस फिल्म में पवन कल्याण, बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नोरा फतेही और विक्रमजीत विर्क ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। यह 17वीं शताब्दी के मुगल साम्राज्यकाल पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Chhaava: आपके मनोरंजन के लिए फिर से वापस आ रही है 'छावा', जानिए कहां देख सकेंगे रश्मिका-विक्की कौशल की फिल्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed