फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan excitement as his much awaited film They Call Him OG Big name steps in behind the camera

OG: पवन कल्याण के फैंस को मिलेगा ओजी सरप्राइज, कैमरे के पीछे शामिल हुआ बड़ा नाम

Tue, 13 May 2025 09:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 13 May 2025 09:54 AM IST
सार

They Call Him OG: गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जो पवन कल्याण के प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा देगी। 
 

विज्ञापन
Pawan Kalyan excitement as his much awaited film They Call Him OG Big name steps in behind the camera
फिल्म ओजी - फोटो : एक्स - DVVMovies

विस्तार

पवन कल्याण इन दिनों अपनी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'ओजी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बन हुए हैं। इन दोनों ही फिल्मों का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही फिल्मों में पवन कल्याण का अलग किरदार देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म ओजी को लेकर एक खास जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

 

ओजी को लेकर आई नई जानकारी
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, पवन कल्याण के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' की शूटिंग फिर से शुरू होने से बहुत उत्साहित हैं। सुजीत के निर्देशन में बन रही इस एक्शन ड्रामा फिल्म से शुरुआत से ही लोगों को काफी उम्मीदें हैं। पहले फिल्म के सिनेमेटोग्राफर रवि के. चंद्रन थे, लेकिन अब मनोज परमहंस ने यह जिम्मेदारी संभाली है। मनोज 'ये माया चेसावे', 'रेस गुर्रम', 'लियो' जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। खास बात यह है कि मनोज पवन कल्याण की दूसरी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' पर भी काम कर रहे हैं। वहीं, रवि अब शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'पराशक्ति' में व्यस्त हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म (They Call Him OG)
फिल्म में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका अरुल मोहन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में पवन, इमरान और प्रियंका के अलावा अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, हरीश उथमन, प्रकाश राज, शाम जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत थमन दे तैयार किया है। यह फिल्म सितंबर 2025 में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: F1 Trailer: 'एफ 1' का शानदार हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, फॉर्मूला वन में सीधी बात नो बकवास फंडा अपनाएंगे ब्रैड पिट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed