फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Parasakthi Movie Director Sudha Kongara Criticized Vijay Thalapathy Fans

विजय थलापति के फैंस पर फूटा ‘पराशक्ति’ की डायरेक्टर का गुस्सा, बोलीं- ‘गुंडागर्दी के खिलाफ हम लड़ रहे हैं’

Tue, 13 Jan 2026 06:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 13 Jan 2026 06:26 PM IST
सार

Parasakthi Movie Director Sudha Kongara: साउथ इंडियन फिल्म ‘पराशक्ति’ की डायरेक्टर सुधा कोंगरा विजय थलापति के फैंस पर आग-बबूला हैं। हाल ही में इस डायरेक्टर ने विजय के फैंस पर करारा तंज कसा है। जानिए, क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Parasakthi Movie Director Sudha Kongara Criticized Vijay Thalapathy Fans
फिल्म 'पराशक्ति' की निर्देशक सुधा कोंगरा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ विवादों में है। यह फिल्म कई कारणों से रिलीज नहीं हो सकी है। ऐसे में विजय के फैंस काफी खराब व्यवहार सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। उनके निशाने पर साउथ इंडियन फिल्म ‘पराशक्ति’ है। हाल ही में इस मामले पर फिल्म की डायरेक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

विजय के फैंस ‘पराशक्ति’ फिल्म को क्यों कर रहे हैं टारगेट? 
हाल ही में फिल्म ‘पराशक्ति’ की डायरेक्टर सुधा कोंगरा ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा, ‘हमारी फिल्म ‘पराशक्ति’ को अभी लंबा रास्ता तय करना है। मुझे उम्मीद है कि यह पोंगल वीएंड तक चलेगी और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।’ साथ ही सुधा ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को टारगेट किया जा रहा है। वह कहती हैं, ‘अनजान सोशल मीडिया आईडी से हमारी फिल्म की बदनामी की जारी है। हमें इसका मुकाबला करना होगा। आप भी जानते हैं कि यह सब कहां से हो रहा है। यह उस एक्टर के फैंस से हैं, जिनकी फिल्म इसी बकवास की वजह से रिलीज नहीं हुई। यही वह गुंडागर्दी है। हम इसी गुंडागर्दी के खिलाफ लड़ रहे हैं।’   

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का मामला, इस दिन होगी केस की सुनवाई 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 'जन नायकन' नहीं हुई रिलीज तो नाराज हुए फैंस
विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट 9 जनवरी थी लेकिन इसे सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला, फिर मामला कोर्ट में पहुंच गया। वहीं 10 जनवरी को फिल्म ‘पराशक्ति’ रिलीज हो गई। फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर विजय के कुछ फैंस फिल्म 'पराशक्ति' को लेकर उल्टा-सीधा कमेंट कर रहे हैं। इसी बात पर फिल्म की डायरेक्टर ने लोगों का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed