Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, एमएम कीरावनी को किया जाएगा पद्मश्री से सम्मानित
नाटू-नाटू गाने ने एक दिन पहले ही इतिहास रचा था। इस गाने ने ऑस्कर नॉमिनेशन की फाइनल लिस्ट में जगह बनाई। वहीं, कुछ दिन पहले ही यह गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था।
विस्तार
Pathaan: 'पठान' की दीवानगी ने पार की हद, आधी रात के बाद भी चलेंगे फिल्म के शोज, फैंस की मांग पर YRF का एलान
नाटू-नाटू गाने को कंपोज करने वाले एम एम कीरावनी का पूरा नाम कोडुरी मराकथामनी कीरावनी है। 61 साल के कीरावनी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। वह एक संगीत से जुड़े फैमिली से आते हैं। उनके पिता कोडुरी शिव शक्ति दत्ता गीतकार के साथ पटकथा लेखक और उनकी मां प्लेबैक सिंगर हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कीरावनी एक जाना पहचाना चेहरा हैं।
Filmy Wrap: पठान के लिए बदले KRK के सुर और सलमान-आमिर की कोल्ड वॉर हुई खत्म! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
कीरावनी ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में संगीतकार के चक्रवर्ती और सी राजमणि के सहायक के रूप में की थी। बतौर संगीतकार उनकी पहली फिल्म मनसु ममता (1990) थी, हालांकि राम गोपाल वर्मा की तेलुगु थ्रिलर क्षण क्षणम से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। अपने करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में संगीत दिया है। वह सात बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और 11 बार नंदी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
Pathaan Box Office Collection: पठान ने पहले ही दिन बाहुबली को पछाड़ा, शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग