फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   NC24 Naga Chaitanya Karthik Varma Dandu film to be a treasure hunt adventure Vrusha Karma is the title

Naga Chaitanya: 'NC24' के शीर्षक से उठा पर्दा, खजाने की खोज करते नजर आएंगे नागा चैतन्य

Fri, 25 Apr 2025 09:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 25 Apr 2025 09:24 PM IST
सार

NC24: तंडेल स्टार नागा चैतन्य की अगली फिल्म 'एनसी24' एक खजाने की खोज पर आधारित होगी। फिल्म के शीर्षक के नाम से उठा पर्दा।
 

विज्ञापन
NC24 Naga Chaitanya Karthik Varma Dandu film to be a treasure hunt adventure Vrusha Karma is the title
NC24 में लापता लेडिज का यह अभिनेता निभाएगा विलेन का रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni

विस्तार

अभिनेता नागा चैतन्य ने हाल ही में फिल्म 'तंडेल' के साथ बड़ी सफलता हासिल की, जो उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। यह फिल्म देशभक्ति और रोमांटिक ड्रामा चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित थी। इस सफलता के बाद, चै अब अपनी 24वीं फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं, जिसके शीर्षक से पर्दा उठ गया है।
विज्ञापन

NC24 पर ताजा जानकारी
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, नागा चैतन्य की नई फिल्म 'NC24' एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है, जिसे 'विरुपाक्ष' के निर्देशक कार्तिक वर्मा दंडु बना रहे हैं। बड़े बजट वाली इस फिल्म में शानदार वीएफएक्स होंगे और यह खजाने की खोज के रोमांच पर आधारित होगी। नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी और वे इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। 

यह भी पढ़ें:
HIT 3 Song Thanu: 'हिट 3' का तीसरा गाना 'थानु' हुआ रिलीज, गाने में रोमांस की जगह दिखा धांसू एक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'एनसी 24' का शीर्षक
सोशल मीडिया पर फिल्म का शीर्षक 'वृषा कर्मा' होने की चर्चा है। इस फिल्म में नागा के अपोजिट मीनाक्षी चौधरी मुख्य अभिनेत्री होंगी। इनके अलावा फिल्म में लापता लेडीज फेम स्पर्श श्रीवास्तव खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा और सुकुमार राइटिंग्स कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अजनीश लोकनाथ तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' के अलावा 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कौन रही हिट और फ्लॉप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed