साउथ टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पैरेंट्स पर लगाया बड़ा आरोप
Nandini CM South Tv Actress Committed Suicide: कन्नड़ और तमिल टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें अपने पैरेंट्स पर बड़ा आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस नंदिनी ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में अपने पैरेंट्स पर यह आरोप लगाया कि वे उस पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। अभी तक नंदिनी की मौत की सही वजह को लेकर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
लंबे समय से परेशान थीं नंदिनी सीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नंदिनी के पैरेंट्स उसे लगातार शादी करने के लिए फोर्स कर रहे थे। जबकि वह अपनी मर्जी के बगैर शादी नहीं करना चाहती थी। पैरेंट्स के दवाब के कारण वह काफी परेशान थीं और डिप्रेशन में चली गईं। नंदिनी की माैत से उनके कुलीग्स और फैंस को बड़ा झटका लगा है।
तमिल सीरियल 'गौरी' में लीड रोल निभाया
तमिल सीरियल 'गौरी' में नंदिनी लीड रोल निभा रही थीं इसमें वह कनक और दुर्गा का डबल करती थीं। हाल ही में इस सीरियल में उनके एक किरदार ने जहर पीने वाला सीन किया था। यह सीन अब उनकी आत्महत्या के बाद चर्चा का विषय बन चुका है। 'गौरी' से पहले भी वह कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी थीं। नंदिनी की मौत से तमिल और कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। एक्ट्रेस के कुलीग्स, फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं।